NSUI कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया 11 हजार का योगदान..कहा..गरीबों की नजरें सरकार पर..चलो मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- एनएसयूआई बिलासपु  कार्यकरी जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कोरोना वायरस पीड़ित राहत के लिए  मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11000 रुपए का योगदान दिया है। रंजीत ने बताया कि देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप से हमारा प्रदेश भी अछूता नहीं है। हम सबको एक होकर राहत कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।
 
               बिलासपुर एनएसयूआई कार्यकारी जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि विश्वव्यापी कोरोना संकट से ना तो हमारा देश अछूता है और ना ही प्रदेश। हम सब पर बहुत संकट है। जब लाकडाउन की स्थिति है जाहिर सी बात है कि गरीब,मजदूर और जरूरत मंदों का पोषण बहुत बड़ी समस्या है। यद्यपि सरकार ऐसे लोगों पर बराबर ध्यान दे रही है। बावजूद इसके प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था इसके पहले चरमराए..हम सबको तन मन धन से सहयोग करना होगा।
 
             रंजीत ने कहा कि मैं व्यक्ति और संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री की अपील का स्वागत करता हूं। 11 हजार का चेक राहत कोष में जमा कर समर्थ्य वर्ग को भी कोरोना पीड़ितों के लिए आह्वान करता हूं। क्योंकि आज देश और प्रदेश का कर्ज चुकाने का अवसर मिला है। उम्मीद है कि कोई भी व्यक्ति इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देगा।
 
                             रंजीत ने कहा कि हालाँकि सहायता राशि बहुत छोटी है लेकिन हम सब मिलकर राशि को बड़ी करेंगे। इस वक्त मजदूरों के हाथ खाली हैं। ऐसे वक्त पर उन्हें आर्थिक सहयता की सबसे अधिक जरूरत  है। गरीबों की आंखे एक टक सरकार और समाजसेवियों पर टिकी है। हमें मज़बूती के साथ सामने आना होगा । तभी हम अपनों की मदद कर पाएंगे।
close