NSUI जिला अध्यक्ष ने दिया जवानों को गुलाब का फूल..कहा..त्याग और संकल्प की खुश्बू हमेशा रखेंगे याद..खुद की नींद उड़ाकर पुलिस कर रही सेवा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- कांग्रेस पार्टी की युवा विंग ने सोमवार को महामारी के बीच लोगों की सुरक्षा में तौनात पुलिस अधिकारियों और जवानों के बीच गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। एनएसूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कोरोना महामारी के बीच खुद की जान जोखिम में रखकर जनता की सेवा कर रहे पुलिस जवानों की जमकर तारीफ की। साथ ही संदेश दिया कि जनता और खासकर बिलासपुर के लोग आपकी सेवाओं को लम्बे समय तक याद रखेंगे।
 
             सोमवार को एनएसयूआई के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात पुलिस जवानों और अधिकारियों के बीच पहुंचकर गुलाब का फूल भेंट किया। इस दौरान रंजीत ने कहा कि आपकी सेवाओं की सुंगल ठी क गुलाब के फूल की तरह याद किया जाएगा। इस दौरान पुलिस जवानों और अधिकारियों ने भी रंजीत सिंह की सहृदयता का सम्मान किया।
 
               रंजीत सिंह ने बताया कि देश इस समय विषम परिस्थियों से गुजर रहा है। लोग भय में है। कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस प्रकार के हालात कब तक रहेंगे। लेकिन हमारे पुलिस जवान बिना किसी चिंता और खौफ के लोगों के लिए अपनी जान जोखिम डालकर सुरक्षा कर रहे हैं। रंजीत ने बताया कि बिलासपुर की जनता पुलिस प्रशासन की नि-स्वार्थ सेवा को महसूस भी कर रही है। यही कारण है कि जनता की तरफ से जताने के लिए  हमें आपके त्याग और तपस्या और जोखिम का अँदाजा है।
    
              रंजीत ने बताया कि हमें अपने बिलासपुर पुलिस और रेंज महानिरीक्षक,पुलिस कप्तान समेत सभी आलाधिकारियों पर गर्व है। सब कुछ सहते हुए भी अपने काम को अंजाम दे रहे है। जब तक कोरोना काा प्रकोप शांत नहीं होता है। पुलिस अधिकारी और जवान अपने कर्तव्यों को अंजाम देने के लिए संकल्पित है। रंजीत ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि पुलिस के इस योगदान को  नगरवासी कभी नहीं भूलना चाहेगा। 
 
              बिलासपुर पुलिस को एनएसयूआई परिवार पुलिस प्रशासन के त्याग और संकल्प को सलाम करता है। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि उनके उद्देश्यों को पूरा करें। लाकडाउन के दौारन कोरोना चक्र तोड़ने में मदद करें। तभी हमारा पुलिस परिवार अपने परिवार के साथ सुख से रह पाएगा।
 
 
 
TAGGED:
close