जेईई मेन 2022 सेशन 1 का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें नतीजे

Shri Mi
2 Min Read

दिल्ली।NTA JEE Main 2022 Session 1 Result: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया गया था। रिजल्ट के साथ एनटीए ने कट ऑफ सूची भी जारी कर दी है, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

परीक्षा 23 जून 2022 से 29 जून 2022 तक पूरे भारत और विदेशों में 500 से अधिक केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी। जेईई (मेन्स) अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को एनआईटी, आईआईआईटी, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) और कुछ राज्य सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश मिलता है।जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2022 का आयोजन 21 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक किया जाएगा। एनटीए के अनुसार, पिछले साल फरवरी, मार्च, जुलाई, अगस्त और सितंबर में आयोजित जेईई मेन के सभी चार सत्रों में 9.39 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 2 जुलाई को जारी की गई थी, इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 4 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया है। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 6 जुलाई को फाइनल आंसर-की जारी की थी, तब से अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार था, जो आज खत्म हो गया।

JEE Main 2022 Session 1 Result Declared How to Check: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए सेशन 1 के लिए जेईई मेन 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
3.रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close