NTPC ने दिखाया बड़ा दिल..सेवा के साथ आर्थिक मदद की लगाई बौछार.. प्रबंधन ने कहा..कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे जंग..हम साथ-साथ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

 बिलासपुर—कोरोना वायरस ‘‘कोविड-19’’ को वैश्विक महामारी घोषित किए जाने के बाद समुचे देश में लाकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान आम जनमानस को विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है। चूंकि बिजली देश की अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी प्रबंधन ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा करना का ना केवल संकल्प लिया है। बल्कि उचित आर्थिक मदद देकर अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर रहा है।   

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    एनटीपीसी प्रबंमधन ने बताया कि बिजली उत्पादन अति आवश्यक सेवाओं में से एक है। इसीलिए विकट परिस्थियों में भी एनटीपीसी ने देश की बड़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने ना केवल संकल्प लिया। बल्कि बिना किसी अवरोध के निरंतर विद्युत का उत्पादन भी कर रहा है। ताकि लोग आराम से अपने घरों में आराम कोरोना से सुरक्षित समय बिता सकें।

कोरोना के खिलाफ करोड़ों की सहायता

        प्रबंधन ने बताया कि हमें अपनी जिम्मेदारियों का ना केवल अहसास है बल्कि कर्तव्यों का भी बोध है। एनटीपीसी सीपत ने विजली उत्पादन के साथ कोरना पीड़ितों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को 25 लाख रूपये की सहयोग राशि देकर जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास किया है।

               साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद पंचायत मस्तुरी को आसपास के एनटीपीसी प्रभावित गांवों में लोगों को हाथ धोने के लिए साबुन और  सेनिटाइजर वितरण के लिए 2 लाख रूपये दिए हैं। संगवारी महिला समिति, एनटीपीसी सीपत ने समाज कल्याण कार्य के तहत  रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर को 50 हजार रूपये कोविड-19 को रोकने को लेकर उपकरण खरीदी में मदद किया है। 

           एनटीपीसी ने पीएम केयर फंड में 257.5 करोड राशि  सहायता में प्रदान किया है। इसमें कर्मचारियों का एक दिन का वेतन  7.5 करोड भी शामिल हैं। इसके अलावा देश भर में विभिन्न परियोजना के माध्यम से 31 मार्च तक 11 करोड रुपया करोना के रोकथाम के लिए भी एनटीपीसी ने खर्च किया  है।

सुरक्षा के व्यापक उपाय

               प्रबंधन के अनुसार कोविड-19 को प्राथमिकता के साथ रोकने संयन्त्र परिसर और नगर परिसर को भी लगातार सेनिटाइज किया जा रहा है। प्रचालन विभाग के कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सेवा विभाग जैसे मानव संसाधन, वित्त एवं लेखा, संविदा और सामग्री के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को रोस्टर बनाकर घर से काम कराया जा रहा है। ताकि अनावश्यक भीड़ न हो।  कार्यालय में भी सोसल डिस्टेंसिंग बनाया जा सके। कार्यालय में कार्य के दौरान कर्मचारियों को मास्क, गलब्स, सेनिटाइजर का उपयोग प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

सोशल डिस्टेंसिंग पर झोंकी ताकत

           नगर परिसर में अति आवश्यक दुकानों जैसे दवाई दुकान, राशन दुकान एवं डेयरी को एक निर्धारित समय तक ही खोलने की अनुमति जी जा रही है। अन्य सभी दुकानों को 14 अप्रैल तक पूर्णतः बंद रखा गया है। दुकानों से समान खरीदते समय समाजिक दुरी का पूरी तरह से  पालन किया जा रहा है। सब्जी बाजार में भी एक-एक मीटर की दूरी पर गोल घेरे बनाकर सोसल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा है।

कर्मचारियों पर विशेष ध्यान

                 कम्यूनिटी डिस्टेंस का कड़ाई के साथ पालन करते हुए सभी सार्वजनिक समारोह और  कार्यक्रम जैसे खेलकूद, जिम, सभा, क्लब सिनेमा आदि आगामी आदेश तक बंद कर दिये गये हैं। संकट की घडी में संविदा श्रमिकों के स्वास्थ रक्षा के लिए सभी को हाथ धोने के जगह साबुन की व्यवस्था की गयी है। पेमेंट समय पर हो इस के लिए सभी एजेन्सियों को निर्देश दिया गया है।

                    कोविड-19 से बचाव से जुड़ी सभी गतिविधियों की देखरेख के लिए टास्क फोर्स का संगठित किया गया है।

TAGGED: , ,
close