Numerology Horoscope 2023: अंक शास्त्र अनुसार साल 2023 आप लोगों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें यहां वार्षिक राशिफल

Shri Mi
4 Min Read

Numerology Horoscope 2023:अंकों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है, तो कोई अशुभ। अंक विज्ञान में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन्हीं 9 नंबरों पर अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है। यहां हम बताने जा रहे हैं। अंक शास्त्र में मूलांक, भाग्यांक और शुभ दिन, अशुभ दिन, शुभ अंक और अशुभ दिन का वर्णन मिलता है। आपकी जन्मतिथि के अनुसार आप लोगों के लिए साल 2023 कैसा रहेगा। आइए जानते हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

मूलांक (Mulank): अंक शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति को अपना मूलांक जानना हो तो जन्मतिथि को एक-एक कर जोड़ने से जो अंक प्राप्त होता है वो मूलांक कहलाता है। जैसे- यदि किसी व्यक्ति कि जन्म तिथि 15 है तो 1+6 =6 तो व्यक्ति का मूलांक 6 होगा।

भाग्यांक: वहीं किसी व्यक्ति की जन्मतिथि, महीना और साल को जोड़ने के बाद जो अंक प्राप्त होता है वो उस व्यक्ति का भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति की जन्म तिथि 15-08-1989 है तो उस व्यक्ति का भाग्यांक 1+5+0+8+1+9+8+9 = 41, 4+1= 5, मतलब इस जन्मतिथि वाले व्यक्ति का भाग्यांक 5 होगा।

  • 1 अंक के स्वामी – 1 अंक के स्वामी सूर्य देव हैं। जिन लोगों का जन्म 01, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है और इनके मूलांक स्वामी सूर्य हैं।
  • 2 अंक के स्वामी – अंक ज्योतिष के मुताबिक 2 अंक के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं। जिन लोगों का जन्म 02, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है, इनके स्वामी चंद्रमा हैं।
  • 3 अंक के स्वामी – 3 अंक के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। जिन लोगों का जन्म 03, 12, 21 या 30 तिथि को हुआ उनका मूलांक 3 होता है और इनके मूलांक गुरु ग्रह हैं।
  • 4 अंक के स्वामी – अंक शास्त्र अनुसार 4 अंक के स्वामी राहु माने जाते हैं। जिन जातकों का जन्म 04, 13, 22 या 31 तिथि को हुआ हो उनका मूलांक 4 होता है, इनके मूलांक के स्वामी राहु ग्रह हैं।
  • 5 अंक के स्वामी – 5 अंक के स्वामी ग्रह बुध हैं। मतलब जो जातक 05, 14 या 23 तिथि को पैदा हुए हैं उनका मूलांक 5 होगा।
  • 6 अंक के स्वामी –  6 अंक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। मतलब जिन लोगों का जन्म 06, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है।
  • 7 अंक के स्वामी – 7 अंक के स्वामी केतु माने गए हैं। मतलब 07, 16 एवं 25 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 7 है ।
  • 8 अंक के स्वामी – 8 अंक पर शनि देव का आधिपत्य है। मतलब जिन लोगों का जन्  8, 17 या 26 तारीख को हुआ हैं उनका मूलांक 8 होता है।
  • 9 अंक के स्वामी – अंक शास्त्र अनुसार 9 अंक के स्वामी मंगल ग्रह माने जाते हैं। जिन जातकों का जन्म 09, 18 या 27 तिथि को हुआ हो उनका मूलांक 9 बनता है।

साल 2023 की बात करें तो इस वर्ष अंक का योग(2+0+2+3=7) 7 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 7 केतु का प्रतिनिधित्व करता है,यह एक रहस्यमयी ग्रह है। साथ ही  ये अंक अनेक गुप्त प्रभाव छिपाये हुए होता है। वहीं यह कब बुरा फल और कब अच्छा फल देगा, इसके बारे में बताना थोड़ा कठिन होता है क्योंकि केतु विपरीत प्रकृति का है। इसलिए ये वर्ष ये वर्ष थोड़ा परिशानियां पैदा कर सकता है। लेकिन जो लोग ज्योतिष, पूजा- पाठ और धर्म- कर्म और गूढ़ विद्या से क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको ये वर्ष शुभ साबित हो सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close