कांग्रेस पार्टी ने किया ओबीसी का अपमान….धरम ने कहा…अब जनता ही समझाएगी..मांगेगी जवाब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG-20170919-WA0072बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में कांग्रेस का पुतला दहन किया। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिये जाने का विरोध करने पर कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। कांग्रेस पार्टी का पुतला भी जलाया।
                                      धरने में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 123वें संविधान संशोधन में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है। पिछड़ा वर्ग की हितैषी होने के ढोंग करने वाली कांग्रेस ने संशोधन प्रस्ताव का विरोध किया है। कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है। कांग्रेस के विरोध पर पिछड़ा वर्ग चुप बैठने वाला नही है।
                                       सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा वाले बिल का राज्यसभा में विरोध कर गिरा दिया है। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग से माफी मांगने के बजाय भाजपा के ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ा वर्ग को सम्मान देने की कोशिश की है।लेकिन कांग्रेस पार्टी ने बिल के खिलाफ वोेटिंग कर पिछड़ा वर्ग को अपमानित किया है।
                       पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कोमल जंघेल, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, महापौर किशोर राय, कृष्णकांत चन्द्रा, राजेश ताम्रकार ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा में जिस तरह आयोग के संवैधानिक दर्जा का विरोध किया उसके विरोध में जिला स्तर प्रदर्शन किया जा रहा है।
                                                 भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने भी नाराजगी जाहिर की है।  भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि ने भी

कांग्रेस पार्टी को जमकर आड़े हाथ लिया है।

close