घर बुलाकर नाबालिग से अश्लील हरकत..आरोपी गिरफ्तार..महाराष्ट्र और बिलासपुर में पकड़ायी घर से गायब लड़कियां..बेचते रंगे हाथ पकड़ाए गेट चोर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— कोनी पुलिस ने दो अलग अलग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों में एक के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का आरोपी है। जबकि दूसरा मामला इंजीनियरिंग कालेज की गेट और खिड़की चोरी का है। इसके अलावा सरकन्डा पुलिस ने भी घर से गायब दो नाबालिग लड़कियों को महाराष्ट्र और राजकिशोर नगर से बरामद किया है।
 नाबालिग से  के साथ छेड़खाड़ का आरोपी गिरफ्तार
             कोनी पुलिस ने 19 मई 2022 को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपी  को धर दबोचा है। लड़की ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी जबरदस्ती अपने घर ले गया। कपड़े उतारकर जबरदस्ती किया है।
 
         आलाधिकारियों के निर्देश पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है।
इंजीनियरिंग कालेज में चोरी का आरोपी पकड़ाया            
                   कोनी पुलिस ने 24 घण्टों के भीतर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लोहे के गेट सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सुरेश कुमार घृतलहरे और बसंत सोनवानी है। दोनो आरोपी बड़ी कोनी के रहने वाले हैं।
 
                  पुलिस के अनुसार मामले में रिपोर्ट अमित कुमार निराला ने दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में निराला ने बताया कि इंजीनियरिंग कालोनी परिसर में अज्ञात चोरों ने 16-17 मई की  दरमियानी रात चोरी को अंजाम दिया है। आरोपियों ने प्रवेश द्वार के लोहे का गेट समेत कमरा नम्बर-6 और 7 से लोहे की ग्रिल  को पार किया है।
 
              पुलिस को पतासाजी के दौरान मुखबिर से खबर मिली कि दो व्यक्ति लोहे का सामान बिक्री करने ग्राहक तलाश रहे है। सूचना मिलते ही दोनो आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों ने पूछताछा के दौरान अपराध कबूल किया। दोनो को न्यायालय में पेश किया गया है।
महाराष्ट्र में पकड़ायी..घर से गायब नाबालिग 
         सरकन्डा पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार ने बताया कि 13 मई को नाबालिग लड़की अपने घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर गयी। लेकिन रात तक वापस नहीं आयी। इस दौरान जगह जगह नाबालिग लड़की को तलाशा भी गया। लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली।  पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर 363 का अपराध दर्ज किया गया। 
        पतासाजी के दौरान साइबर सेल के सहयोग से जानकारी मिली कि लड़की इस समय महाराष्ट्र में है। तत्काल थाना प्रभारी हरिशचंद्र टाण्डेकर की अगुवाई में टीम ने महाराष्ट्र से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया है।
नाबालिग लड़की नानी के घर  नहीं पहुंची          
एक अन्य महिला अपराध मामले में सरकन्डा पुलिस ने नाबालिग लडकी को 24 घंटे के भीतर बरामद परिजनों के हवाले किया है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि नाबालिग लड़की  11 मई को लड़की नानी के घर पथरिया जाना कहकर अपने घर निकली। लेकिन नानी के घर नही पहुंची है।
 
              पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की।  लगातार पतासाजी कर नाबालिग लडकी को रिपोर्ट लिखाने के महज 24 घंटे के भीतर हरश्रृंगार कालोनी राजकिशोर नगर से सकुशल बरामद किया गया। लड़की को परिजनो के हवाले कर दिया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close