युवती का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में वायरल..आरोपी को जेल..नाबालिग से छेड़छाड़..दो आरोपी गिरफ्तार..नशे की आदत ने दो नाबालिगों को कैसे बना दिया चोर..पढ़ें खबर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
 
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने अलग अलग आपराधिक शिकायत पर कुल चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम में पीड़िता की अश्लील और अतंरंग फोटो वायरल करने के अपराध में आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है। इसी तरह स्कूल आते जाते नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वालों को धर दबोचा है। साथ ही मोटरसायकल चोरी को अंजा्म देने वाले दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर किशोर बोर्ड के हवाले किया गया है। 
 
इंस्टाग्राम में कर दिया अश्लील फोटो वायरल
 
                सरकन्डा पुलिस ने इंस्टाग्राम में पीड़िता की अश्लील फोटो वायरल किए जाने पर आरोपी निहाल पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। आरोपी विजयापुरम में रहता है। 
 
                पुलिस के अनुसार मामले में पीडिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी निहाल पाण्डेय ने उसकी अंतरंग और अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में वायरल किया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (ख) और आईटी की धारा 67 का अपराध दर्ज किया गया।
 
                       पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विजयापुरम पहुंचकर निहाल पाण्डेय को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपी नेजुर्म कबूल किया। कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जब्त किया गया। आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
 
छेड़छाड़ का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे                 
 
पुलिस ने छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 1 दिसम्बर 2022 को थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि पिछले चार पांच महीने से स्कूल आने जाने के दौरान आरोपी धीरेन्द्र वैष्णव  और एक नाबालिग मिलकर छेड़छाड़ और परेशान करते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटना के बाद फरार आरोपी धर्मेन्द्र वैष्णव को धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 क 34 और 8, 12 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।  जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है । 
 
 चोरी की पांच बाइक बरा्मद..दो आरोपी गिरफ्तार
 
 पुलिस ने तीन अलग अलग शिकायत पर मोटरसायकल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी नाबालिग है। आरोपियों के पास से कुल पांच चोरी की मोटरसायकल बरामद किया गया है। दोनो आरोपियों हिरासत में लेने के बाद किशोर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 
             पुलिस के अनुसार जरहाभाठा निवासी राजकुमार सूर्यवंशी,खमतराई निवासी राजू यादव और अशोक नगर निवासी मोहम्मद राजाद की शिकायत पर मोटरसायकल चोरी का अपराध दर्ज किया गया। तीनो की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पतासाजी अभियान चलाया गया।
 
             पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि एक व्यक्ति अपने साथी के साथ मिलकर राजकिशोर नगर लिंगियाडीह में चोरी की मोटर सायकल बेचने ग्राहक तलाश रहा है। मौके पर पहुंचकर टीम ने दोनो को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पाया गया कि दोनो नाबालिग हैं। दोनो ने बताया कि नशा का शौक पूरा करने के लिए मोटरसायकल चोरी को अंजाम दिया। नूतन चौक,अशोक नगर से कुल पांच मोटर सायकल को पार किया है। दोनो की निशानदेही पर पांचो मोटरसायकल को बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनो को किशोर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
close