टोना टोटका के शक में महिला के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला..सिम्स की टीम ने किया सफल आपरेशन.लेकिन पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पेन्ड्रा में  टोना टोटका के चक्कर में गर्दन पर धारदार हथियार से हमला के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को सिम्स के सर्जरी विभाग ने सफल सर्जरी कर बचा लिया है। वरिष्ठ चिकित्सक आरती पाण्डेय ने बताया कि महिला के गर्दन पर गहरी चोट पहुंची है। समय पर उपचार होने से उसे सुरक्षित बचा लिया गया है। लेकिन हालत स्थिर बनी हुई है। महिला को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। पीछे से किए गए हमले में गर्दन की रीढ तक चोट पहुंची है।
                   सूत्रों के अनुसार एक दिन पहले पेन्ड्रा स्थित एक गांव में पड़ोसी ने एक महिला पर धारदार हथियार से गर्दन से हमला कर दिया। हमला टोना टोटका के शक में किया गया है। हमला पीछे से किया गया। हमला इतना तेज था कि करीब 55 साल की महिला की रीढ़ की हड्डी तक प्रभावित हुई है। 
                                       गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सिम्स रिफर किया गया। 18 जुलाई शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे आपात चिकित्सा में भर्ती किया गया। जांच पड़ताल के दौरान डॉक्टर के.एन.चौधरी ने बताया कि महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। चोट रीढ़ की हड्डी तक है। शायद हमले से बचने के लिए महिला ने प्रयास कियाो होगा। अन्यथा शरीर से गर्दन अलग हो सकती थी। 
          महिला की स्थिति को देखते हुए  डॉ.के.एन चौधरी की अगुवाी में सिम्स की सर्जरी टीम ने घायल गर्दन का आपरेशन शुरू किया। इस दौरान मरीज के शरीर से काफी मात्रा में खून बहना पाया गया। करीब दो घंटे के लगातार प्रयास के बाद सर्जरी टीम ने घायल गर्दन का इलाज कर महिला को बचा लिया है। 
                       सर्जरी टीम के एक अन्य चिकित्सक डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा। बहरहाल महिला की स्थिति  गंभीर लेकिन  स्थिर बनी हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close