स्थापना दिवस पर बोले अमर..कार्यकर्ताओं के दम पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी..अटल, आडवाणी को किया याद..कहा..प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में फहराया…भारत, भारतीयता का परचम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-अमर अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं और नेताओ को बधाई दी है। अमर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पार्टी की बुनियाद में सबसे बड़ा योगदान कार्यकर्ताओं की मेहनत और विश्वास  है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साहस और मेहनत से आज भारतीय जनता ने 41 साल पूरा किया है। 41 साल की यात्रा पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के अनुशासन और मेहनत को जाता है। आज दुनिया में भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी का दर्जा हासिल है। अमर ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को मुंबई में पार्टी के पहले अधिवेशन में अटल विहारी वाजपेयी ने कहा था ‘‘अंधेरा छटेगा. सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा‘‘। पूर्व प्रधानमंत्री की बाते आज अक्षरसः साबित हुई है।

               अमर ने बताया कि 41 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, स्व कुशाभाऊ ठाकरे, मुरली मनोहर जोशी  स्व राजमाता समेत अनेकों दिग्गजों का मार्गदर्शन मिला। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जनसंघ बनाया।  भारतीय जनसंघ  ही आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में सामने आया है। 

                साल 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ। इसके बाद जनता पार्टी का उदय हुआ। जनता पार्टी ने 1977 ने आम चुनाव में कांग्रेस को पहली बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। 1980 में जनता पार्टी को भंग करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। कार्यकर्ताओं की निष्ठा और प्रयासों से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।

               अमर ने बताया कि आज पूरी दुनिया विपरीत परिस्थितियों से गुजर रही है ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में वसुधैव कुटुंबकम दर्शन के साथ भारत सरकार दुनिया के सैकड़ों देशों के साथ खड़ी है। भारत सरकार दुनिया को कोरोना महामारी से बचाने वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार ‘बीजेपी का मतलब- वंशवाद, परिवारवाद की राजनीति से देश को मुक्ति दिलाना है। योग्यता को अवसर देना और देश का विकास करना है। भाजपा का मुख्य उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के साथ देश को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाना है। आज पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेता जेपी नड्डा की अगुवाई में देश के विकास के लिए तन मन धन से पूरी ईमानदारी के साथ हमेशा की तरह अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

TAGGED:
close