रफ्तार पर..अब गन की नज़र..दीपक कुमार झा ने कहा…तैनात रहेंगे बड़े अधिकारी..करेंगे कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस कप्तान ने बताया कि रफ्तार पसंद गाड़ी चलाने वाले रडार गन के निशाने पर रहेंगे। पुलिस के आलाधिकारियों की ऐसे लोगों पर हमेशा नजर रहेगी। यह बातें दीपक झान ने यातायात कार्यालय का निरीक्षण और बैठक के दौरान की। उन्होने बताया कि दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में एक कारण तीव्र गति से वाहन चलाना भी है। शहर के आउटर मार्ग पर तीव्र गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में प्रभावी ढंग से मोटर व्हीकल एक्ट का पालन कराया जाएगा। 
 
              पुलिस कप्तान दीपक झा ने गुरूवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल के साथ रतनपुर मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। रफ्तार के साथ गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 112/183 के अंतर्गत कार्यवाही का आदेश दिया। 
 
         सघन चेकिंग अभियान के दौरान स्पीड रडार गन विथ प्रिंटर का भी उपयोग किया गया। वाहनों को रोक कर, तीव्र गति से वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी।  सघन चेकिंग अभियान के दौरान 41 वाहनों से 13 हजार रूपयों से अधिक का चालान काटा गया। बिना सीट बेल्ट लगाकर ड्रायविंग करने वाले 22 कार चालकों पर भी कार्रवाई की गयी।
 
                   पुलिस कप्तान ने इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि रफ्तार पसंद लोगों के खिलाफ ना केवल कुछ समय के लिए बल्कि हमेंशा सघन अभियान चलाया जाए।  राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग में स्पीड रडार गन और प्रिंटर के माध्यम से अभियान चलाया जाए। राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।*

Join Our WhatsApp Group Join Now
close