डेढ़ लाख कीमती रकम बरामद..नौकरानी ने किया हाथ साफ..सामान समेत आरोपी महिला गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने करीब डेढ़ लाख कीमती रकम पर हाथ साफ करने वाली नौकरानी को धर दबोचा है। आरोपी महिला प्रार्थिया के घर में झाड़ू पोछा का काम करती थी। रकम को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                सरकन्डा पुलिस के अनुसार राजकिशोर निवासी प्रियंका ने 30 अप्रैल को थाना पहुंचकर रकम चोरी की अपराध दर्ज कराई है। प्रियंका ने बताया कि वह राजकिशोर नगर में अपनी बहन के साथ रहती है। 1 अप्रैल को वह गले से चैन और लाकेट के अलावा मोबाइल को दराज मे रखकर बाथरूम चली गयी। 

                 आधे घण्टे बाद मौके पर पहुंची तो तीनो सामान गायब थे। गायब सोने की चैन और लाकेट की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपयों से अधिक है। इसी बीच पूरा घर कोरोना पाजीटिव हो गया। जिसके चलते वह तत्काल रिपोर्ट नही दर्ज करवा पायी।

             सरकन्डा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रियंका ने 30 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवायी। इसके बाद आरोपी की तलाश तेज हुई। जांच पड़ताल के दौरान घर में झाड़ू पोछा लगाने वाली नौकरी लखनी धुरी को पूछताछ के लिए लाया गया। सख्ती से पूछताछ के दौरान नौकरानी ने अपराध कबूल कर लिया। महिला के पास से सोने की चैन और लाकेट को बरामद किया गया। बहरहाल आरोपी महिला को न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।

close