एक तारीख..4 बड़ी परीक्षाएं..पीएससी अभ्यर्थियों में चिंता..आयोग से मांग.. तारीख में किया जाए संशोधन..अभी तक नहीं हुई 2019 की मुख्य परीक्षा

BHASKAR MISHRA
7 Min Read
बिलासपुर——नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा 14 फरवरी को होने वाली है। इसी तारीख को सीजी पीएसी प्री की भी परीक्षा है। इसी तरह GATE यानि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का आयोनजन भी 5 से 7 फरवरी के अलावा 13 और 14 फरवरी को है। एक ही तारीख को परीक्षा होने की सूरत में अभ्यर्थियों में उहाफोह की स्थिति बन गयी है। अभ्यर्थियों को समझ में नहीं आ रहा है कि किस परीक्षा दे और किसे छोड़े। 
 
आयोग ने बढ़ाई चिंता
 
                 जानकारी देते चले कि छत्तीसगढ़ में राज्य लोक सेवा के 143 पदों पर भर्ती के लिए 14 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा होगी। इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर GATE 2021 परीक्षा के आयोजन को देखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में परिवर्तन की मांग की है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी NIFT एग्जाम 2021 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी को ही रखा गया है। जिसके चलते अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गयी है।
 
                   मालूम हो कि GATE  राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। परीक्षा के माध्यम से छात्रों को एम.टेक और पीएचडी. पाठ्यक्रमो मे प्रवेश दिया जाता है। इस परीक्षा को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान  बैंगलूरु के राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड गेट (GATE) उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय  भारत सरकार और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानि आईआईटी के माध्यम से कराया जाता है। 
 
अधिसूचना पहले से जारी
 
                राष्ट्रीय स्तर में परीक्षा का आयोजन रोटेशनल प्रणाली से किया जाता है | साल 2021 के लिए GATE परीक्षा  की अधिसूचना 7 सितंबर को जारी कर दी गई थी। 13 नंवबर को ऑनलाइन परीक्षा की अंतिम तिथि थी । फरवरी महीने में 5 से 7 फरवरी और 12 से 14 फरवरी को GATE 2021 परीक्षा में  देशभर के इंजीनियरिंग स्नातक शामिल होंगे। जाहिर सी बात है कि इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ से इंजीनियरिंग  बैकग्राउंड वाले स्नातक परीक्षार्थी भी शिरकत करेंगे।
 
एक ही तारीख को चार परीक्षाएं..कहां जाएं परीक्षार्थी
 
              राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे अनेक  प्रतियोगी छत्तीसगढ़ में लोकसेवा परीक्षा भी देते है। लेकिन 2020 सीजी पीएससी की प्राम्भिक परीक्षा और GATE परीक्षा की तारीख 14 फरवरी होने की वजह से बड़ी संख्या में युवा.किसी एक परीक्षा  से  वंचित हो जाएंगे। एक अभ्यर्थी ने बताया कि पिछले वर्षों में देखा गया है सीजी पीएससी के  पैटर्न में बदलाव के बाद इंजीनियरिंग के बड़ी संख्या में  प्रतियोगी छात्र छत्तीसगढ़ लोक सेवा की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अंतिम चयन भी ले रहे है। इसलिए प्रतियोगियों ने लोक सेवा आयोग को लिखित आवेदन कर 14 फरवरी को आयोजित लोकसेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बढ़ाए जाने का निवेदन लिखित में किया है। ताकि इंजीनियर पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थी ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट के साथ सीजी लोक सेवा भर्ती परीक्षा में भी शामिल हो सके।
 
                     कई अभ्यर्थियों ने बताया कि एआईएफटी की भी परीक्षा 14 फरवरी को ही है। देखने में आया है कि इस परीक्षा में  पिछले कुछ वर्षी में  रायपुर भिलाई दुर्ग  क्षेत्र के लोग शामिल होने लगे हैं। सभी लोग छग पीएससी तैयारी भी करते हैं।
 
2019 मुख्य परीक्षा की  तिथि का इंतजार
 
               बताते चलें कि छग लोक सेवा आयोग अपने कैलेंडर से एक साल पीछे है। 2019 लोकसेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा का आयोजन जून 2020 से लंबित है। सामान्य प्रक्रिया में  नवंबर- दिसंबर 2020 तक लोकसेवा परीक्षा 2019 परीक्षा के अंतिम नतीजे जारी हो जाना चाहिए था। लेकिन प्रारंभिक परीक्षा में उत्तर गड़बड़ी का मामला कोर्ट में प्रक्रियाधीन था।
 
पिछले 20 साल में सबसे कम पद
 
                 हाई कोर्ट के निर्णय पर प्री एग्जाम 2019 की मेरिट उत्तरों को सुधार कर जारी किया गया है।  मेरिट सूची जारी होने के 2 महीने बाद भी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग… मुख्य परीक्षा को लेकर कार्यक्रम जारी नहीं कर पाया है। छात्र असमंजस की में स्थिति में है । ऊपर से 2020 की लोकसेवा भर्ती परीक्षा का  कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। लोक सेवा आयोग को राज्य के विभिन्न विभागों से मात्र 143 पदों पर भर्ती के लिए मांग आयी है।  यह राज्य निर्माण के 20 वर्षों में लोक सेवा आयोग के माध्यम से ली गयी सबसे कम पदों पर भर्ती परीक्षा का विज्ञापन है। प्रकाशन दिनांक से 3 माह बीत जाने के बाद भी पदों की संख्या में बढ़ोतरी की जानकारी नही है।
 
सीजीपीएससी में संशोधन की मांग
 
         सीजीपीएससी की भर्ती परीक्षा में प्रतिवर्ष भाग लेने वालों की कमी देखने मे आयी है।  हालांकि आयोग के हवाले से मिली  जानकारी लगभग एक लाख स्नातक की योग्यता धारी अभ्यर्थियों ने  2020 लोकसेवा परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसमें बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग स्नातक भो शामिल है। विद्यार्थियों का मानना है GATE परीक्षा  2021 का कार्यकम पहले से घोषित है। चूंकि यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसलिए सीजी पीएससी प्री परीक्षा की तारीख  में संशोधन किया जाना जरूरी है।
 
 वन सेवा परीक्षा भी अटकी
 
       कभी  सामान्य प्रशासन, कभी विभाग. तो कभी कोर्ट से भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन में नियमो /उपनियमो,सेवा शर्ते सम्बंधी कोई न कोई त्रुटि हर बार हो जाती है। जिससे मामला न्यायलयीन प्रक्रिया में जाता है। फिर भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब होता है। जुलाई महीने में 2020 वनसेवा भर्ती के तहत  रेंजर और सहायक वन संरक्षक के  पदों के लिए भर्ती परीक्षा भी अधर में है। आज तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा का आयोजन नहीं करवा पाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close