एक लाख चालिस हजार नगद बरामद..संयुक्त पुलिस टीम की जुआरियों पर कार्रवाई..22 कीमती मोबाइल भी जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पुलिस की संयुक्त टीम ने सरेआम जुआ खेलते एक दर्जन से अधिक जुआरियों को धर दबोचा है। हिरासत में लिए गए जुआरियों की संख्या 13 है। आरोपियों के पास से पुलिस ने  1 चादर,52 पत्ति  समेत बिजली तार, बल्व के अलावा एक लाख चालिस हजार रूपये नगद बरामद किया है। आरोपिसों से पुलिस ने 22 कीमती मोबाइल भी जब्त किया है। 
 
            रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर करैहापारा स्थित जुआरियों के फड़ पर धावा बोला। मौके पर एक दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते धर दबोचा गया। पुलिस टीम ने मौके से 52 पत्ती,1 चादर,बिजली तार और बल्व, एक लाख चालिस हजार नगद के अलावा 22 कीमती मोबाइल बरामद किया गया।
 
         कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह एसीसीयू टीम उप निरीक्षक अजय वारे आरक्षक हेमंत सिंह, दीपक,गोविंद, विवेक राय समेत रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिंन्हा, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक दीपक मरावी,सचिन तिवारी का विशेष और अहम योगदान रहा।
 
गिरफ्तार किए गए जुआरियों का नाम
 
1)वादिर खान पिता राशीद खान उम्र 45 साल
2) निरंकार तंबोली पिता स्व श्री मानिकलाल तंबोली।
3)धमेंद्र पटेल पिता श्री सीताराम पटेल।
4)जीत्तू पाटले पिता मुन्नालाल पाटले ।
5) प्रमोद कुमार कहरा पिता भरतलाल कहरा।
6)विक्की जायसवाल पिता मनीराम जायसवाल।
7).लक्ष्मी प्रसाद सारथी पिता अंजोरा राम सारथी।
8)संकेत तिवारी पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी।
9)गोलू राज पिता गणेश प्रसाद गोड।
10) सत्यपाल सोनी पिता आर.पी.सोनी।
11)संजय यादव पिता विजय यादव ।
12). संजय कुमार पिता मानिक लाल सोनी।
13) हकीम मोहम्मद पिता सुअराती मोहम्मद।
TAGGED: , , ,
close