एक तरफा प्रेमः नाबालिग का अपहरण. पल्सर के सहारे विवाहिता तक पहुंची पुलिस..12 घंटे में पकड़ाया आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— हिर्री पुलिस ने एक तरफा प्रेम में नाबालिग भाई और विवाहित बहन का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम राजेश ऊर्फ राजा टण्डन है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           हिर्री थानेदार ने बताया कि 10 फरवरी की रात्रि करीब आठ बजे थाना पहुंचकर शिकायतकर्ता ने बताया कि राजा टण्डन ने 9 साल के नाबालिग का अपहरण किया है। आरोपी ने वीडियो काल कर अपहरण की जानकारी दी है। शिकायत कर्ता ने यह भी बताया कि राजा टण्डन ने वीडियो काल कर विवाहित लड़की से कहा कि नाबालिग भाई को जिन्दा देखना चाहती है तो जल्द से जल्द मुंगेली पहुंच जाए। 

                         लड़की ने मामले की जानकरी अपने मां को दी। इसके बाद वह अपने भाई को छुड़ाने आरोपी के बताए ठिकाने के लिए  मुंगेली रवाना हो गयी। इसके बाद आरोपी ने बच्चे को किसी के माध्यम से घर छोड़ दिया। और लड़की को अपने कब्जे में लिया है। 

                  हिर्री थानेदार ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। इसके बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर अलग अलग टीम का गठन किया गया। साइबर सेल के सहयोग से आरोपी के ठिकाने तक पहुंचने का प्रयास किया गया। हर संभव ठिकानों पर छापामार कार्रवाई भी की गयी। फोन बन्द होने के कारण आरोपी और पीडिता को ढूंठने में परेशानी हुई। 

                इसी दौरान अपहरणकर्ता के चंगुल से आजाद नाबालिग लड़को ने बताया कि आरोपी ने उसका अपहरण कर पल्सर से मुंगेली लाया था। जानकारी के बाद पल्सर का नम्बर ट्रेस किया गया। साथ ही जगह जगह छापामार कार्रवाई की गयी। और फिर राजा टण्डन को धर दबोचा गया। विवाहित लड़की को भी बरामद किया गया।

             थानेदार ने बताया कि पूछताछ के दौरान बात सामने आयी कि विवाहित लड़की और राजा टण्डन के बीच पहले से प्रेम  सम्बन्ध था। लेकिन शक होने के कारण आरोपी विवाहिता से वाद विवाद करने लगा। और फिर दोनों की बातचीत बन्द हो गयी। कुछ दिनों बाद आरोपी राजा पीड़िता के साथ प्रेम सम्बन्ध जारी रखने और अपने पास बुलाने प्रेमिका के नाबालिग भाई का अपहरण किया। और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।                             

                   बहरहाल पुलिस ने राजेश ऊर्फ राजा टण्डन को पिता संतोष टण्डन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ग्राम लौदा थाना पथरिया जिला मुंगेली का रहने वाला है।

close