पटरी से उतर गयी कांग्रेस सरकार..अमर ने बताया.. जनसंवाद के दौरान सामने आया सच..विकास कार्य पूरी तरह से ठप..जनता अपने निर्णय पर पछता रही

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश सरकार पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। जनता में इस समय भंयकर आक्रोश है। पिछले ढाई साल में प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। यह बातें जनसंवाद अभियान के दौरान पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   पूर्व मंत्री भाजपा के दिग्गज नेता अमर अग्रवाल जनसंवाद अभियान के तहत मंगलवार को  भाजपा मध्य मण्डल, पूर्वी मण्डल और रेल्वे मण्डल क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए। कतियापारा, कासिमपारा और  बुधवारी बाजार में अमर अग्रवाल आम नागरिकों, वार्डवासियों समेत व्यापारियों से सम्पर्क किया।

                जनसंवाद अभियान के दौरान अमर अग्रवाल ने सभी से संवाद किया। भूपेश सरकार के ढाई साल काम काज को लेकर बातचीत की। अमर ने कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में किए गए वादों जनता के सामने रखा। अमर अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। पटरी से उतर चुकी है। जनता ने दो टूक कहा कि घोषणा में किए गए किसी भी वायदा को सरकार पूरा नहीं किया है।

              गंगाजल हाथ में लेकर लिए शपथ को सरकार भूल चुकी है। शराब बंदी करने का वादा किया गया था। उल्टे अब घर-घर शराब की बिक्री की जा रही है।  वार्डो में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। विकास के सारे काम ठप हो चुके हैं।

                 अमर ने पत्रकारों को बताया कि लोग अब अपने फैसले से नाखुश हैं। कोरोना संक्रमण काल के दौरान जनता को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ा है। इस दौरान दवाईयों का टोटा रहा। इलाज भी ठीक से नहीं हुआ।

            इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष समेत अरविंद बोलर, जयश्री चौकसे, बंधु मौर्य, उदय मजुमदार, निम्मा जीवनानी, मोती गंगवानी, दीपक सिंह, संदीप दास, विजय सिंह, जी.रवि कुमार, चंद्रप्रकाश छाबडा, राकेश लालवानी, बल्लु हरयाणवी, मनीष अग्रवाल, शेखर पाल, रेणुका नागपूरे, उमेश यादव, पल्लव धर, प्रकाश यादव, हरि गुरूंग, नितिन छाबडा, गुल्लु तिवारी, डब्बुराव, डी.एन. तामेश कश्यप, श्यामसुंदर तिवारी, रश्मि मौर्य, आशुतोष शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।

TAGGED:
close