53 लाख की आनलाइन ठगी..झुन्ना भण्डारी गिरफ्तार..अन्य आरोपियों के पीछे पड़ी पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- आनलाइन ठगी मामले में राजकिशोर निवासी नरेद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने झारखण्ड जामताड़ा पहुंचकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी देते चलें कि आरोपियों ने करीब 53 लाख रूपयों की आनलाइन ठगी प्रार्थी से की है।
 
                        एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच राजकिशोर नगर निवासी नरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने 5 जुलाई को साइबर ठगी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया।
 
             नरेन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि 1 जुलाई को उनकी मोबइल पर दो अलग अलग नम्बर से काल आया। कालर ने अपने को जियो कस्टमर सेल नोयडा का होना बताया। कालर ने बताया कि यदि उसने एसबीआई  और केनरा बैंक से 10 रूपए का आनलाइन रिचार्ज नहीं किया तो बैंकिंग नोटिफिकेशन रोक दिया जाएगा। जानकारी के बाद आनलाइन रिचार्ज किया। इसके बाद कालर ने 52 लाख 93हजार से अधिक रूपयों की आनलाइन ट्रांजक्शन किया। 
             
            प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद मामले को पुलिस कप्तान के सामने रखा गया। दीपक कुमार झा के निर्देश पर बताए गए नम्बर को ट्रेस किया गया। एक टीम को साइबर सेल प्रभारी कलीम खान की अगुवाई में जामताड़ा भेजा गया।
   
          पुलिस टीम ने लगातार 10 दिनों तक कैम्प लगाकर तनीकी साक्ष्य को एकत्रित किया गया। पतासाजी के बाद बीहड़ क्षेत्र कर्माटांड से आरोपी झुन्ना भंडारी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान झुन्ना ने आरोप कबूल किया। आरोपी के पास से एक नग मोबाइल और सिम को बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया गया। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि अन्य साथी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।   
close