ऑनलाइन लाखों रूपयों की ठगी..बिहार में पकड़ाया आरोपी..तीन को नोटिस..आरोपी का बैंक खाता सीज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने ऑपरेशन सायबर क्लीन अभियान चलाकर लाखों रूपयों की ठगी करन वाले सायबर ठग को धर दबोचा है। एन्टी क्राइम,सायबर सेल और सरकन्डा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को वैशाली बिहार से गिरफ्तार किया गकया है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन सायबर क्लीन कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी के बैंक अकाउंट को होल्ड कर दिया है। खाते में करीब तीन लाख 75 हजार से अधिक रूपया जमा है।वैशाली बिहार थाना महुआ ग्राम बिशुनपुरा निवासी आरोपी का नाम उदय शंकर है। 
 
                    पुलिस को ठग की शिकार आकृति दुबे ने बताया कि 29 सितम्बर 2020 को गूगल सर्च इंजन से आईडिया कस्टमर केयर का नम्बर 9883834285 हासिल किया। नम्बर  डायल कर  अपनी समस्या को बतायी। काॅल करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान छुपाकर झांसे मे लेते हुए कर फोन पे एप के माध्यम से 49912, 39912 और  8999 रूपे मिलाकर कुल 98872 रूपयों की धोखाधडी को अंजाम दिया। पीड़िता आकृति की शिकायत को सरकण्डा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की 420 और सायबर अपराध की धारा 66 घ का अपराध कायम किया।
 
                 जांच पड़ताल के दौारन पाया गया कि पीड़िता से धोखाधड़ी किए जाने के बाद राशि तीन चरणों में भुगतान  की गयी कुल 98872 रूपए खाता क्रमांक 501000799445 एनएस़डीएल बैंक में जमा है।  राशि में से 29 सितमा्बर 2020 को 48500 रूपए शिवराम यादव ने 9883251125 और रामबाबू ने 9883248529 के पेटीएम बैंक अकाउंट में 49999 रू एचडीएफसी. बैंक में स्थानांतरित किया गया है। 
 
                   पेटीएम पेमेन्ट बैक से जानकारी मिली कि रामबाबू के पेटीएम बैंक अकाउंट से गिरफ्तार आरोपी उदय शंकर के बैक खाता क्रमांक 735501500038 आईसीआईसीआई. बैंक में जमा हुआ है। खोजबीन के दौरान आरोपी उदय शंकर के बैक खाता क्रमांक 735501500038 आईसीआईसीआई मे जमा धोखाधडी राशि 3,75,289 सीज कराया गया।
 
                          पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में आनलाईन सायबर फ्राॅड  की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर ने निरीक्षक हरविंदर सिह प्रभारी एसीसीयू. थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक उत्तम साहू को निर्देश देते हुए विशेष टीम का गठन किया। तकनिकी जानकारी के आधार पर सदिग्धो की जानकारी एकत्र की गयी। आरोपी उदयशंकर को पुलिस टीम ने बिहार राज्य के वैशाली जिला से गिरफ्तार किया। साथ ही अपराध में शांमिल 3 अन्य शातिर आरोपियो को पूर्वी चम्पारण मोतिहारी बिहार में विधिवत नोटिस तामिल किया गया। 
 
                 सम्पुर्ण कार्यवाही में एसीसीयू उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी,सरकण्डा उप निरीक्षक एम.डी. अनन्त, प्रधान आरक्षक  विकास सेंगर एसीसीयू.आरक्षक विकास राम, आरक्षक मुकेश वर्मा आरक्षक तदबीर पोर्ते आरक्षक मनीष बालमिकी की महत्वपुर्ण भूमिका रही।
close