आपरेशन 65..अन्तर्राष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश..पाकिस्तान, मलेशिया, अरब से जुड़े तार..पाकिस्तानी सरगना करवा रहा था डिजीटल करेन्सी हेराफेरी

BHASKAR MISHRA
9 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर—–बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन 65 अभियान चलाकर अन्तर्राष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। बिलासागुड़ी में पत्रकारों को पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ समेत देश के हिन्दी क्षेत्रों के राज्यों को निशाने बनाने वाले ठग गिरोह का मास्टर माइन्ड पाकिस्तान का बडे मामू ऊर्फ असगर, छोटे मामू ऊर्फ असरफ और सलीम हैं। तीनों पाकिस्तान से डिजीटल करेन्सी की हेराफेरी के कारोबार को अंजाम देते हैं।ठग गिरोह के तार पाकिस्तान सऊदी अरब मलेशिया से जुड़े हैं।
 
क्या है मा्मला
 
                 बिलासागुड़ी में अन्तर्राष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि जनकराम पटेल के मोबाईल पर एक काल आया। कालर ने काल और चैट के माध्यम से अपना नाम मुकेश अंबानी बताया। कालर ने जनकराम को जानकारी दी कि 25 लाख रूपए की जियो की लक्की ड्रा निकला है। लक्की ड्रा के भाग्यशाली विजेता होने के काहण केबीसी से दो करोड अतिरिक्त राशि दिया जाएगा। शर्तों के अनुसार दो करोड़ रूपए पाने के लिए प्रार्थी ने 65 लाख रू. जमा किए।
 
             इसी दौरान प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ। थाना सिटी कोतवाली में ठगो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी दीपांशु काबरा ने जरूरी दिशा निर्देश दिया। आईजी निर्देश के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सी.एस.पी. कोतवाली निमेश बरैया को मामले की तह तक जाने को कहा।
 
सायबर सेल ने किया अनुसंधान
 
         थानेदार मोहम्मद कलीम की अगुवाई में सायबर सेल की टीम ने वाट्सप वीडियो और सामान्य काल के माध्यम से किए गए बातचीत को ट्रेस किया। इस दौारन जानकारी मिली कि अलग-अलग,खाता नंबर में जीते हुये लाॅटरी की रकम पाने के लिए राशि जमा करावाया जाता था। इसी दौरान सायबर टीम ने पाया कि  विभिन्न पाकिस्तानी नंबर और भारतीय नंबर सेकण्ड लाइन नम्बर का लोकेशन पाकिस्तान में पाया गया । ठगों ने प्रार्थी जनकराम पटेल से उत्तर प्रदेश,बिहार,मध्यप्रदेश,पश्चिम बंगाल,कोलकाता के लगभग 12 विभ्न्नि खातो में रकम जमा करवाया गया था।
         
                खोजबीन में सायबर टीम को जानकारी मिली कि सार्वाधिक रकम लगभग 50 लाख रूपए मध्यप्रदेश के रीवा जिले के ग्राम लाइनबधरी सेमरिया निवासी विराट सिंग पिता राजेन्द्र सिंग के  एस.बी.आई,पीएनबी,आईसीआई बैंक, इलाहाबाद बैंक,बैंक आफ इंडिया,के खातो में जमा कराया गया है। विराट सिंग युपीआई पेमेन्ट  के माध्यम से वर्ली मुबंई निवासी राजेश सुखाउ जायसवाल और हर्ष राजेश जायसवाल के खातो में डिजीटल पेमेंट सलूशन ओड़िशा एऔर  अन्य को आन लाईन भुगतान किया है। 
 
जगह जगह भेजी गयी टीम
 
आपरेशन रीवा—पुलिस कप्तान ने पत्रकारों को बताया कि सारी जानकारी के बाद सायबर टीम को  रीवा देवास, इंदौर, उडिसा, मुम्बई महाराष्ट्र भेजा गया। टीम ने विराट सिंग का लगातार दस दिनो तक पतासाजी कर मामले से संबंधित आरोपियो को पकडने में कामयाबी हासिल की।
 
पाकिस्तान में बैठा सरगना
 
                   एक टीम को आपरेशन मध्य प्रदेश अभियान का नाम देकर रीवा भेजा गया। आरोपी विराट सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी विराट ने बताया की पाकिस्तान के छोटे मामू उर्फ असरफ, बडे मामू उर्फ असगर और सलीम के लिये काम करता है। तीनों पाकिस्तान में रहते हैं। विराट सिंरह ने बताया कि तीनों से वाट्सप आडियो/विडियो काॅल और मैसेज से बातचीत होती है।
 
रीवा में विराट की गिरफ्तारी और पूछताछ
 
       विराट ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी ठगो की तरफ से लाटरी के नाम पर लोगों के रूपयों को उसके खाते में पहले जमा होता है। इसके बाद अपना कमीशन काट कर पाकिस्तानी ठग छोटे मामू उर्फ असरफ, बडे मामू उर्फ असगर और सलीम के खातो में पेटीएम के माध्यम से रकम स्थानांतरित करता है। विराट ने बताया कि उसने अन्य खातो की भी जानकारी पाकिस्तानी सरगना को दिया है। पाकिस्तानी ठग 3 प्रतिशत का लालच देकर खातेदारों को अपने झांसे में लाते हैं। ज्यादातर मध्यप्रदेश के रीवा और  देवास के खाता धारक को निशाना बनाया है।
 
         विराट ने बताया कि उसके खाते में लाटरी के लालच में लोगों ने अलग-अलग प्रांतो से रूपए जमा किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से  हैदराबाद , कर्नाटका, बेंगलोर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र ,उडिसा, उत्तर-प्रदेश, उत्तरा-खण्ड, आसाम, दिल्ली के लोग हैं।
 
            पुलिस कप्तान ने पत्रकारों को बताया कि प्रार्थी जनकराम पटेल ने विराट के खाते में दो करोड़ की लालच में पचास लाख रूपए जमा किए हैं। जिसमें से अधिकांश रकम 45 लाख रूपए मुंबई वर्ली में आनलाईन ट्रान्सफर किया है। पुलिस ने आरोपी विराट सिंह की निशादेही पर खाता धारक शिवम ठाकुर और संजू चैहान को मध्य प्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया है। गया।
 
आपरेशन मुबंई विराट सिंह ने पाकिस्तानी सरगना के इशारे पर  राजेश और हर्ष जायसवाल के खाते में अधिकांश रकम लगभग 45 लाख रूपया ट्रान्सफर किया। बिलासपुर पुलिस टीम ने मुबंई जाकर राजेश अग्रवाल को हिरासत में लेकर पुछताछ की। राजेश जायसवाल के खातो का संचालन स्वयं करता है। खाते में आये रकम को वह डिजिटल करेंशी बीट क्वाईन  तब्दील कर सरगना को भेजना बताया।
 
आपरेशन उडिसा—उडीसा गयी बिलासपुर की पुलिस टीम ने डिजिटल पेमेंट सालूशन के संचालक सीता राम गौडा को हिरासत में लिया।  निजी एवं डिजिटल पेमेंट सालुशन के नाम पर खोले गये खाते में पन्द्रह लाख से अधिक रकम जमा होना पाया गया। खाते को फ्रीज कर दिया गया है।
 
  गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पता
 
  1. विराट सिंग पिता राजेन्द्र सिंग उम्र 21 वर्ष निवासी बेन बधरी तहसील सिरमोर जिला रीवा
      जब्त सामाग्री विभिन बैंको के पासबुक, एटीएम कार्ड  और  नगदी रकम।
 
 2. शिवम ठाकुर पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी निमाङ जिला देवास।
        जब्त सामाग्री–विभिन बैंको के पासबुक एवं एटीएम कार्ड नगदी रकम
 
 3. संजू चौहान पिता गोकुल चैहान निवासी निमाङ ग्राम इटामा, जिला देवास
       जप्त समाग्री–बैंको के पासबुक, एटीएम कार्ड नगदी रकम 
 
 4–राजेश जायसवाल पिता सुखउ जायसवाल निवासी  वर्ली मुबंई
      जब्त समाग्री–विभिन्न बैंको के पासबुक, एटीएम कार्ड नगदी रकम,लेपटाप आदि।
 
  5— सीताराम गौडा पिता सुर्दशन गौडा  निवासी बदांगी थाना तारासिंह जिला गंजाम उडीसा 
जब्त समाग्री–विभिन्न बैंको के पासबुक , एटीएम कार्ड, नगदी रकम,लेपटाप। 
 
ध्वस्त किया जाएगा नेटवर्क..प्रशांत
 
           पुलिस कप्तान ने बताया कि कार्रवाई अभी भी जारी है। 24 परगना पश्चिम बंगाल,गोपालगंज बिहार,बाखर हाट,पश्चिम बंगाल,कृषनगर धुबेलिया पश्चिम बंगाल,पश्चिम गाजियाबाद,हुगली चंदेर नगर हुगली,सुरत,उत्तरा-खण्ड,सहित उत्तर प्रदेश में कई आरोपियो की पहचान की जा चूकी है। सभी को जल्द ही  गिरफ्तार कर बडे अन्र्तराष्ट्रीय ठग गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त किया जाएगा।
 
जवानों का होगा सम्मान
 
          इस दौरान पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि वाट्स-अप काॅल के माध्यम से लाटरी जीतने रिर्जव बैंक आफ इंडिया से ईनाम जीतने केबीसी के लक्की विजेता होने संबंधी आने वालेे नंबरो के काॅल से सावधन रहें। मामले में तत्काल जानकारी पुलिस को धें। 
 
           अन्तर्राष्ट्रीय ठग गिरोह के पर्दाफाश किए जाने को लेकर आई जी दीपांशु काबारा और पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने 22 लोगों को पुरस्कृत करने का एलान किया है।
close