यहां इतने सालों से नहीं टूटा क्रम..लगती है श्रद्धालुओं की भीड़..इस बार भी देश के विद्वान करेंगे राम का गुणगान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर(रियाज़ अशरफी)– मानस प्रचार प्रसार समिति ग्राम गुड़ी के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्री राम चरित मानस सम्मेलन “रामकथा” का आयोजन गुरुवार से  प्रारंभ हुआ। मानस पाठ का आयोजन 9 अक्टूबर तक चलेगा। कथावाचन का कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक गुड़ी स्थित कमल छाया में होगा।न्यूज अपडेट के लिए ग्रुप से जुड़े,क्लिक करे यहां
 
              गुरूवार को गुड़ी में गणेश पूचा और कलश स्थापना के साथ मानस पाठ कार्यक्रम शुरू हुआ। कथावाचन कार्यक्रम 9 अक्टबूर तक चलेगा। कथा वाचक सुखदेव साहू टेकर, दीपा मिश्रा जौनपुर वाले और  रितेश राय मऊ वाले  मानस प्रेमियों को लगातार तीन दिनों रामचरित कथा का रसपान कराएंगे। 
 
                   कथा वाचन के दूसरे दिन यानि 8 अक्टूबर को पंडित प्रणव शर्मा समदरिया,नवागांव, दीपा मिश्रा,रितेश राय भगवान राम की महिमा का बखान करेंगे। आयोजिन के तीसरे यानि 9 अक्टूबर को  दीपा मिश्रा, रितेश राय, डॉ अशोक हरिवंश रायपुर श्रोताओं को रामकथा का अमृत पान की फुहार करेंगे। 
                                
                                 रामचरित मानस प्रचार प्रसार समिति गुड़ी के सदस्य अभिलेश यादव,मन्नू ठाकुर,रामशरण गुप्ता,हरिकेष गुप्ता ने बताया कि पिछले 14 सालों से लगातार दशहरा के दूसरे दिन से ग्राम गुड़ी में रामकथा का आयोजन किया जाता है। हर साल की इस साल भी तीन दिवसीय रामकथा कार्यक्रम किया जा रहा है। राम महिमा को सुनने दूर दराज क्षेत्र श्रद्धालु लोग पहुंचेगे।
 
 
 
close