फिंगर प्रिंट कार्यशाला का आयोजन..स्पेशलिस्ट ने बताया हुनर..रोहित झा ने कहा..मैदानी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा..अपराध पर लगेगा नियंत्रण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—बिलासागुड़ी में पुलिस के आलाधिकारियों की उपस्थिति में एक्सपर्ट ने थाना के पुलिस कर्मचारियों को फिंगरप्रिंट का प्रशिक्षण दिया गया। विवेचना में वैज्ञानिक विधियों की उपयोग की जानकारी दी गयी। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों को फिंगरप्रिंट साइंस, फिंगरप्रिंट ट्रैकिंग, फिंगरप्रिंट डेवलपिंग , चांस प्रिंट के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न थानों में पदस्थ और वंन्यालय में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिर समेत 50 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया गया।
 
                           पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के निर्देशन और एडिश्नल एसपी रोहित झा की अगुवाई में रविवार को बिलासागुड़ी में प्रिंगर प्रिंट प्रशीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक फिंगरप्रिंट स्पेशलिस्ट ने शिरकत किया। जिले के थानों में पदस्थ एम ओ बी आरक्षको और विभिन्न न्यायालयों में कार्यरत कोर्ट मुहर्रिर आरक्षकों के अलावा पीसीडी,एपीसीडी को आरोपियों को पकड़ने का साइंटिफिक तरीका बताया गया। फिंगरप्रिंट साइंस के तहत फिंगरप्रिंट ट्रैकिंग में सर्च स्लीप का तरीका और  रिकॉर्ड रखे जाने की जानकारी दी गयी। फिंगरप्रिंट डेवलपिंग, चांस प्रिंट का प्रशिक्षण दिया गया ।
 
                                 इस दौरान पुराने केस स्टडी के जानकारी भी दी गई। सभी को प्लेन पेपर में फिंगर प्रिंट लेने का तरीका बताया गया। अन्य स्थानों से फिंगरप्रिंट लेने का तरीका समझा कर प्रैक्टिकल भी कराया  गया ।
 
               एडिश्नल एसपी ग्रामीण रोहित कुमार झा ने घटनास्थल और विवेचना के दौरान साइंटिफिक तरीको का उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। रोहित झा ने बताया कि प्रशिक्षण का पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा होगा। वैज्ञानिक तकनिक के उपयोग से अपराधों को खुलासा करने में सफलता मिलेगी। रोहित झा ने फील्ड कर्मचारियों को समझाइश दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close