संगठित मोटरसायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश.. सात बाइक बरामद..तीन गिरफ्तार..एक फरार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-शहर व देहात क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रो से चोरी किये गए 7 बाइक बरामद किया है। एडिश्नल पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग अलग धाराओं के तहत न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
                   अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरसायकल चोरी प्रकरण का खुलासा किया है। उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर अलग अलग थानों को मोटरसायक चोर गिरोह पर नजर रखने और कार्रवाई का विशेष निर्देश दिया गया। इसी क्रम में सरकन्डा पुलिस ने मोटर सायकल गिरोह का पर्दाफाश किया है। 
 
        उमेश कश्यपन ने बताया कि एक बाइक सरकंडा के स्कूल के पास से चोरी हुई थी। पतासाजी के दौरान सरकंडा पुलिस ने मुखबीर की सूचना और संदेह के आधार 3 लोगो को पकड़ा। पूछताछ के दौरान तीनो ने संगठित तरीके से मोटरसायकल चोरी का मामला कबूल किया। आरोपियों के पास से अलग से 6 मोबर बाईक को बरामद किया गया। कश्यप ने बताया कि तीनो आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है। जबकि चौथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
 
 किशन श्रीवास पिता दौलतराम श्रीवास उम्र 22 साल गायत्री मंदिर लिगियाडीह का रहने वाला है। गोदामपारा बहतराई निवासी दर्शन दास मानिकपुरी पिता जीवन दास मानिकपुरी को बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। तीसरा आरोपी राजा सूर्यवंशी पिता लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी बहतराई का रहने वाला है। फरार आरोपी अटल चौक निवासी नागेश ध्रुव प्रीतम ध्रुव की तलाश की जा रही है। 
 
बरामद मोटरसायकल
 
      आरोपियों के पास से पूछताछ के बाद कुल 7 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। बरामद मोटरसायकल की कीमत करीब डे़ढ़ लाख रूपयों से अधिक है। आरोपियों ने बताया है कि सभी  मोटरसायकल कोतवाली (सिम्स), सरकंडा, सीपत (धनिआ) क्षेत्र से चोरी की गयी है।
 
विशेष और सराहनीय कार्य
 
    बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में विशेष तौर पर निरीक्षक परिवेश तिवारी, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, आरक्षक बलवीर सिंह,प्रमोद सिंह ,विवेक राय, सत्य कुमार पाटले का विशेष प्रयास रहा। 
close