विश्व एड्स दिवस पर जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन.. चिकित्सको ने दी रोकथाम की जानकारी,.पम्पलेट का किया गया वितरण.

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।अंतरराष्ट्रीय विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सिम्स समेत जिले के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिम्स डीन के के, सहारे के मार्गदर्शन में जगह जगह जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को एड्स बीमारी के बारे में बताया गया।सिम्स डीन सहारे के मार्गदर्शन में विश्व एड्स दिवस पर जन जागरूकता अभियान में लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत समेत बिलासपुर स्थित बृहस्पति बाजार और सिमस परिसर में विशेष जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन  किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

      इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एड्स की उत्पत्ति और पड़ने वाले प्रभाव पर व्यापक जानकारी को साझा किया। सिम्स स्थित कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ वीके मनवानी की अध्यक्षता में जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी ।

       डॉ मनवाणी ने इस दौरान एड्स के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बचाव और रोकथाम की जानकारी भी दिया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रम के बीच पंपलेट और स्लोगन के माध्यम से लोगों को एड्स की भयावहता से रूबरू कराया गया।

     डॉक्टर आरती पांडेय ने बताया कि विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ विवेक शर्मा डॉक्टर समीर पैंतर पैकरा डॉक्टर सचिन डॉक्टर सुचिता डॉक्टर नर्स खानी नथानी समित अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों का विशेष सहयोग और योगदान रहा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close