भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी के काबिल नहीं बिलासपुर का कोई चेहरा..आक्रोश ..निखिल केशरवानी बने जिला अध्यक्ष

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- खींचतान के बीच वरिष्ठ नेताओं के अनुमोदन और मुहर के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारियों की सूची को जारी कर दिया गया है। जैसा का कयास लगाया जा रहा था कि आपसी खींचतान के चलते प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के किसी नेताओं को स्थान नहीं मिलेगा। सूची जारी होेने के बाद कयास पर वरिष्ठ नेताओं ने मुहर लगा दिया है। जिले के किसी भी युवा नेता को कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला है। इसके चलते अब युवाओं में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  काफी इंतजार के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पवन साय की अनुमति से प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित सैनी ने भाजयुमों के जिला अध्यक्षों समेत प्रदेश कार्यकारिणी की सूची को जारी कर दिया है। कार्यकारिणी की सूची ने बिलासपुर के युवा नेताओं को कान पकड़कर बाहर कर दिया गया है। मतलब बिलासपुर के किसी युवा नेता को स्थान नही मिला है। अलग बात है कि प्रदेश कार्यसमिति की सूची में बिलासपुर के पांच युवा चेहरे को स्थान देकर खुश करने का प्रयास जरूर किया गया है।

           बहरहाल सूची जारी होने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिलने से युवा नेताओं में जमकर नाराजगी सामने आ रही है। युवा नेता के दहीज से बाहर निकल चुके एक भाजपा नेता ने बताया कि यदि ऐसी खींचतान की स्थिति रही तो..साल 2023 में चुनाव जीतने का मंसूबा फिलहाल भाजवा के वरिष्ठ नेता छोड़ ही दें। जिन्हें प्रदेश कार्यसमिति में स्थान भी दिया गया है..उनका जनाधार क्या है..फिलहाल यह समझ से परे है। ऐसे हल्के लोगों को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान देकर संगठन ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी नही बल्कि कुल्हाड़ी पर ही पैर मारा है।

               अमित सैनेी जारी सूची में चार उपाध्यक्ष एक महामंत्री बनाया है। पदाधिकारियों की सूची से बिलासपुर के किसी चेहरे को स्थान नहीं दिया गया है। जबकि प्रदेश कार्यसमिति में 47 लोगों का नाम है। इनमें बिलासपुर से पांच नाम नितिन पटेल, केतन सिंह, नरेन्द्र अग्रवाल, अभिषेक चौबे, सिद्धार्ध शुक्ला है। जबकि दीपक सिंह, रितेश अग्रवाल, राहुल सराफ और अनमोल कुमार झा को विशेष आमंत्रित सदस्य का झुनझुना थमा दिया गया है। 

                   सूची में पांच प्रदेश मंत्री का भी नाम शामिल है। लेकिन इनमें कोई भी चेहरा बिलासपुर से नहीं है।

               बताते चलें कि आज प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित सैनी ने भाजयुमों की जम्बो सूची जारी किया है। सूची में चार उपाध्यक्ष, दो प्रदेश माहमंत्री, पांच प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष 90 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 34 पदाधिकारी शामिल हैं। बहरहाल सूची जारी होने के बाद असंतुष्ट लोगों की सूची अब ज्यादा बड़ी हो गयी है। देखने वाली बात है कि इस सूची को संगठन कैसे कम या खत्म करता है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

close