कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज में आक्रोश..कहा..निगम कर्मचारी को हटाया जाए..अन्यथा करेंगे उग्र प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-कान्यकुब्ज ब्रामहाण समाज ने वरिष्ठ पत्रकार से दुर्व्यवहार करने वाले निगम अधिकारी प्रमील शर्मा पर कड़ी कार्यवाही की माँग की है। कार्यवाही नही होने की सूरत में उग्र प्रदर्शन करने की बात कही है। 
 
           वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी के साथ बदसलूकी किए जाने को लेकर कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज ने आक्रोश जाहिर किया है। प्रेस नोट जारी कर सुदेश दुबे साथी, अमित तिवारी और महर्षि वाजपेयी ने कहा कि रूद्र अवस्थी प्रदेश के गणमान्य और वरिष्ठ पत्रकार हैं। निगम के तोड़फोड़ अभियान के खिलाफ रिपोर्टिंग करते समय उनके साथ निगम अधिकारी प्रमील शर्मा ने अभद्र व्यवहार किया। निगम अधिकारी के इस व्यवहार से जनता और समाज में गहरा आक्रोश है। 
 
             कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़  युवा प्रकोष्ठ  घटना की कडी निँदा करता है। तत्काल प्रभाव से प्रमिल शर्मा को बर्खास्त करने की माँग महापौर से करता है। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष अमित तिवारी ,ज़िलाध्यक्ष संकल्प तिवारी,नगर अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी,रोशन अवस्थी,शाश्वत तिवारी,सुशांत द्विवेदी,आदित्य मिश्रा ने बताया कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज मे घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। यदि नगर निगम संविदा अधिकारी प्रमिल शर्मा पर कार्यवाही नही होती तो कान्यकुब्ज ब्रामहाण समाज प्रदर्शन करेगा। तत्काल प्रमील शर्मा की बर्ख़ास्तगी की माँग प्रशासन से करेगा।
 
 
Share This Article
close