शक में जल गये प्रेमी और प्रेमिका..दोनों की हालत गंभीर..सिम्स में चल रहा इलाज

BURNबिलासपुर—पचपेढ़ी थाना क्षेत्र के मचहा में दो लोगों को जलने की खबर है। दोनों का इलाज सिम्स में चल रहा है। प्रेमिका लखुनिया बाई को बीती रात्रि…जबकी प्रेमी को शुक्रवार दिन एक बजे सिम्स में दाखिल कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक है। पुलिस पूछताछ में प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। बयान लेने के बाद एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जाएगी।

Join WhatsApp Group Join Now

                    एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि बीती रात पचपेढ़ी थाना क्षेत्र के मचहा में दो लोग बुरी तरह से झुलस गए है। महिला को बीति रात और  पुरूष को शुक्रवार दिन के करीब एक बजे सिम्स में दाखिल कराया गया है। दोनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। दोनों की स्थिति बहुत नाजुक है। महिला पचास प्रतिशत से अधिक जबकि पुरूष 80 प्रतिशत अधिक जल चुका है।

                                 जानकारी के अनुसार पचपेढ़ी थाना क्षेत्र के बहतरा निवासी विजय धृतलहरे मचहा निवासी लखुनिया बाई के बीच प्रेम संबध था। 35 साल की लखुनिया के पति की मौत करीब तीन चार साल पहले हो चुकी है। विजय धृतलहरे के चार बच्चे हैं। घटना के दिन विजय लखुनिया से मिलने बहतरा गांव से मचहा गया था। इसी दौरान दोनों में तकरार हुई। आग की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। अब दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। फिलहाल दोनों का सिम्स में इलाज चल रहा है।

             आग से झुलसे प्रेमी जोड़ों का शुक्रवार को सिम्स में एडिश्नल एसपी अर्चना झा की उपस्थिति में बयान दर्ज किया गया। अर्चना झा ने बताया कि  लखुनिया के अनुसार विजय घटना के दिन मचहा स्थित उसके घर आया। उस दौरान मैं सो रही थी। इसी बीच विजय धृतलहरे ने मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। आग से बचने का प्रयास की। विजय को भी अपनी चपेट ले ली। जिसके कारण विजय भी जला है।

                              पुलिस को दिए बयान में विजय ने बताया दोनों के बीच लम्बे समय प्रेम सम्बध है। घटना के दिन मचहा स्थित लखुनिया के घर गया था। इस दौरान लखुनिया को किसी का बार बार फोन आ रहा था। मैने मोबाइल बार-बार बजने का कारण पूछा। लखुनिया को लगा कि शक कर रहा हूं। इसके बाद उसने बिना आगा पीछे सोचे खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। विजय ने पुलिस बयान में बताया कि ट्रैक सूट पहना था। आग बुझाने की कोशिश में हाथ पैर और शरीर का अन्य हिस्सा जल गया।

                                             एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि दोनों का सिम्स स्थित बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक है। विजय करीब 80 प्रतिशत से अधिक और लखुनिया पचास प्रतिशत से अधिक जल चुकी है। बयान के आधार पर जलने के कारणों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close