धान खरीदी केन्द्रों पर कांग्रेसियों की पैनी नजर..गृहमंत्री ने कहा..शांति के साथ करें किसानों का सहयोग..चीखना चिल्लाना भाजपा का काम..

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—- बिलासपुर प्रवास के दौरान प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस भवन में आयोजित निगरानी समिति कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान उन्होने धान खरीदी केन्द्रों समेत बाहर से आने वाली किसानों के लिए चुनौतियों को सबके सामने रखा।  कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के चेयरमैन चंद्राकर और मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार प्रदीप शर्मा भी शामिल हुए। 
 
               कार्यक्रम को अपने संबोधन में अपेक्स बैंक चैयरमैन बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अति महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। हमें भाजपा के अफवाह से सावधान रहने की जरूरत है । साथ ही किसानों को भी सावधान करना है। हमारी जिम्मेदारी है कि पंजीकृत एक-एक किसानों से संपर्क कर उनका धान बिकवाएं। बिचौलियों और कोचियोें के चंगुल से किसानों को सुरक्षित रखें।
 
किसानों को दिक्कतों से बजाएं
 
            शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस भवन में जिला और ब्लाक स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने समिति के सदस्यों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संंबंध में छोटे से लेकर बड़ी जानकारी दी। दोनो अतिथियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा साफ है। पंजीयन कराने वाले एक-एक किसानों का एक-एक बीजा धान की खरीदी की जाए। खरीदी केंद्रों में प्रभारियों की मनमानी न चले इस बात का हमें गंभीरता के साथ ख्याल रखना है। प्रतिदिन समिति की निगरानी करें।हमारा उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। समय पर बारदाना मिले। भुगतान में कोई दिक्कत न हो। टोकन वितरण की व्यवस्था भी समय पर होनी चाहिए। 
 
 अव्यवस्था पर उठाए गए सवाल
 
             बैठक में मौजूदा जिला और जनपद पंचायत के सदस्यों ने प्रभारी वाले खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। इकिसानों को बारदाना की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। टोकन के लिए भी किसानों को रोजाना समितियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बारदाना नही मिलने से किसानों में गुस्सा है। लिहाजा समय रहते बारदाना की आपूर्ति कराना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
 
 रकबा कटौती का मुद्दा  उठा
 
             समिति के सदस्यों ने पंजीकृत किसानों के रकबा कटौती का मुद्दा भी उठाया। बताया  रकबा कटौती को लेकर किसानों में गुस्सा है। हम इस बारे में विवश हैं। चाहकर भी हम किसानों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। 
 
सादगी से करें काम..चीखना भाजपा का काम
 
             कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में गृहमंत्री ने कहा किकिसने क्या कहा
 सादगी से कार्य करते हुए किसानों तक अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएं। खरीदी केंद्रों में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हंगामा के साथ सरकार को बदनाम करने की साजिश रचते रहते हैं। हमें इस बात को बेनकाब भी करना है। घोषणा के अनुरूप धान की कीमत किसानों को कभी नही देने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता आज कांग्रेस शासनकाल में 2500 स्र्पये के समर्थन मूल्य से घबरा गए हैं । अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। किसानों को कब-कब पैसे की आवश्यकता है । उसे किस्तों में किस प्रकार देना है। इस बात को किसानों के साथ सरकार भी समझती हैं।कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण जूट मिलों के बंद होने से बारदानों की कमी है।  वारदाना को लेकर केंद्र सरकार भी अ़़डंगा डाल रही है। 
 
एक एक बीजा की बिक्री कराएं..प्रदीप शर्मा
              
                  इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि रकबा को लेकर किसानों से संपर्क कर आवेदन जमा कराएं। पंजीयन कराने वाले किसानों से संपर्क कर धान बिकवाने की जिम्मेदारी निभाएं। प्रभार वाले ब्लाक और खरीदी केंद्रों में जाकर किसानों से सीधा संपर्क करें। एक-एक बीजा धान बिकवाने की जिम्मेदारी उठाएं।
 
कार्यक्रम में मौजूद नेता और कार्यकर्ता
 
           कार्यक्रम के शुस्र्आत मेें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने स्वागत भाषण दिया । आभार प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनिल सिंह चौहान ने किया। इस दौरान  संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेश पांडेय, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति शेख निजामुद्दीन, पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, कमला मनहर, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी, सियाराम कौशिक, जगजीत सिंह  दिलीप लहरिया उपस्थित थे।
 
                      जिला पंचायत सदस्य  जितेंद्र पांडेय, अंकित गौराहा, गोदावरी कमल सेन, किरण संतोष यादव, राहुल सोनवानी, आनन्द मरावी, मीनू सुमन्त यादव शामिल थे। जिले के ब्लॉक अध्यक्षगणों में घनश्याम शिवहरे, त्रिभुवन साहू, विनोद दिवाकर, वीरेंद्र साहू, अमित यादव, राजेंद्र धीवर, शंकर यादव,आदित्य दीक्षित, आनंद जायसवाल, तैय्यब हुसैन, अजय यादव, विनोद साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के अतिरिक्त धान खरीदी निगरानी समिति के जिला व ब्लाक स्तरीय समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close