जिले में धान खरीदी केंद्रों से उठाव का कार्य शुरू,अब तक 5 हजार 500 क्विंटल धान की खरीदी

Shri Mi
1 Min Read

नारायणपुर/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर 01 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 16 धान उपार्जन केंद्र बनाये गये हैं। जहाॅ पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 नवम्बर से अब तक कुल 5 हजार 500 क्विंटल धान की खरीदी किया जा चुका है। वहीं खरीदे गये धान में से 2 हजार 800 क्विंटल के धान के उठाव हेतु डी.ओ. जारी हो चुका है।

जिसमें से 400 क्विंटल धान का मिलर्स द्वारा उठाव भी किया जा चुका है।गौरतलब है कि कलेक्टर

ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा धान उपार्जन केंद्रो के निरीक्षण हेतु जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं। जिनके द्वारा संबंधित उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close