समर्थन मूल्य पर धान खरीदी,केंद्र की व्यवस्था से खुश हैं जिले के किसान

Shri Mi
2 Min Read

नारायणपुर।1 दिसम्बर से प्रारंभ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिले के किसानों में खासा उत्साह है। धान उपार्जन कंेद्रों में धान बेचने आए किसान कहते है कि धान खरीदी के लिए शानदार व्यवस्था की गई है, जिससे धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। शासन को धन्यवाद देते हुए किसान कहते है कि मेहनत के हिसाब से धान का वाजिब दाम मिलने से अब हमें ऋण लेने की आवश्यकता नहीं और जरुरत भी हो तो आसानी से मिला जाता है ऋण। झारा धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए ग्राम महिमा गवाड़ी के किसान श्री श्याम लाल पटेल के पास 18 एकड खेत ह। उन्होंने झारा में धान बेचने में में किसी प्रकार की कोई समस्या नही हुई है। वे कहते हैं कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से हमें आसानी से ऋण मिल जाता है और अब हम समय पर ऋण की किस्त भी जमा कर देते है। अब हमें साहूकारों से ब्याज लेने की कोई जरूरत नहीं है। धान खरीदी के लिए की गई टोकन व्यवस्था शानदार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में नारायणपुर जिले के उपार्जन केन्द्रों एड़का, ओरछा, छोटेडोंगर, झारा, धौड़ाई, नारायणपुर, बेनूर, बिंजली, और बाकुलवाही में आज 16 दिसंबर तक कुुल 50 हजार 158 क्विंटल खरीदी गई है। जिले में अब तक 9 करोड़ 81 लाख से अधिक राशि का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। सबसे अधिक धान उपार्जन केन्द्र एड़का में 12 हजार 31 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही ओरछा (बासिंग) में 298 क्विंटल, ओरछा में 162 क्विंटल ,छोटेडोगर में 3 हजार 755 क्विंटल, झारा में 3 हजार 33 क्विंटल, धौड़ाई में 3 हजार 785 क्विंटल, बेनुर में 9 हजार 564 क्विंटल, बाकुलवाही में 7 हजार 915 क्विंटल, नारायणपुर में 5 हजार 668 क्विंटल, और बिंजली में 3 हजार 944 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close