CG धान खरीदी – छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से होगी धान खरीदी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट मे मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी की जाएगी। वहीं धान खरीदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बयान पर उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर से धान खरीदी होगी क्योंकि 1 नवंबर से लोग त्यौहार मनाएंगे की धान बेचने जाएंगे। उन्होंने कहा कि पैसे की कमी वाली कोई बात नहीं है।अभी व्यापक पैमाने पर कटाई नहीं हो रही है। जिन किसानों के पास पहले से पानी की व्यवस्था थी वही कटाई कर रहे हैं। किसानों को पैसों की कमी नहीं आएगी, एक नवंबर को ही न्याय योजना की किश्त उन्हें मिल जाएगी। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिमाचल और यूपी दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्हें यूपी की जिम्मेदारी मिलने और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को कोई जिम्मेदारी नहीं दिए जाने पर उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ से बाहर जाते ही नहीं। उन्हें भी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। इसके अलावा आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाजपा के सवाल उठाए जाने पर भी उन्होंने पलटवार किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने आदिवासी महोत्सव में भाजपा के बयान पर कहा कि या दुर्भाग्य जनक है देश और विदेश के आदिवासी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आएंगे उनको तकलीफ हो रही है। यह यही चाहते हैं कि आदिवासी जंगल में ही रहे यही उनकी मानसिकता है। बात आदिवासी महोत्सव की है तो इसमें कोई और वह खर्च नहीं हो रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close