मेरा बिलासपुर

पदयात्राः कांग्रेसियों ने मिलाया..हाथ से हाथ…ग्रामीणों ने बताया..भूपेश सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण अंचल की तस्वीर

प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन पहुंचाने का बीड़ा

रामानुजगंज(पृथ्वलाल केशरी) राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को होने जा रहा है। इसके पहले ही कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से प्रारंभ कर दिया है। यात्रा के जरिए कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी की चिट्टी घर-घर पहुंचाएगी। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर भी कांग्रेस पार्टी लोगों तक अपनी पैठ मजबूत करेगी। यात्रा के जरिए  कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे। बताते चलें कि इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसलिए इस यात्रा के काफी मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं को पूरा विश्वास है कि यात्रा से देश के अन्य राज्यों में बदलाव निश्चित है। 
 इसी कड़ी में आज रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता और जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत पुरनाडीह से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुरुआत हुई। 5 किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी नेता ग्राम केरवाशीला तक भूपेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया। साथ केन्द्र सरकार की फिरकापरस्ती नीतियोें से भी अवगत कराया। 
पदयात्रा के दौरान लोगों ने बताया कि शासन की योजनाओं का का लाभ सभी को मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वारिका प्रसाद केसरी,अशोक गौड़ पार्षद,कृष्णा मंडल प्रतीक सिंह प्रदेश संयोजक एनएसयूआई,अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस विकास दुबे,उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रेम सागर सिंह,सरपंच पुरानडीह मदन राम,जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सुनील कन्हारे विधानसभा मीडिया अध्यक्ष नीरज गुप्ता,जोन प्रभारी कार्तिक माझी,सचिव ब्लॉक कांग्रेस सुकुमार मंडल,सुभाष सरकार,श्यामलाल मंडल,धनेश मंडल , श्यामला दीदी,सचिव ब्लॉक कांग्रेस गौतम ठाकुर, विनय मंडल,धनेश मंडल,सचिन राय,ललित मिस्त्री, रघुनाथ कश्यप,झँझु मजूमदार,पचू राम सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker