मुख्यमंत्री ने भरा गरीबों का जेब..मोदी ने डाला डाका..मरकाम ने कहा..गद्दी छोड़ो मोदी सरकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— देश की जनता भयंकर महंगाई से जूझ रही है। हर तरफ हाहाकार है। यदुनन्दन नगर में आमसभा को संबोधित करते हुए बातें पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने कही। इस दौरान मोहन मरकाम ने जनता के साथ जमकर नारा लगाया। जनता ने भी दुहराया बहुत हुई महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार। मोहन मरकाम ने 8 किलोमीटर सिरगिट्टी से तिफरा पदयात्रा में शिरकत भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सिरगिट्टी से तिफरा तक 8 किलोमीटर की पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष की अगुवाई में हुई। सभी का समापन यदुनन्दन नगर बाजार में हुआ। इस अवसर पर आयोजन सभा को पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी सचिव चन्दन यादव ने संबोधित किया।

भूपेश ने जेब भरा..मोदी ने खाली किया

       अपने संबोधने मोहन मरकाम ने कहा कि 7 साल पहले झूठ बोलकर भाजपा ने केन्द्र में सत्ता हासिल किया है। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने, 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया। देश की जनता के खाते में 15 लाख रूपये जमा करने का एलान भी किया। वायदा झूठा साबित हो गय है। मोदी सरकार की नीतियों से देश के किसान, मजदूर, मध्यम वर्गीय परिवार सरकारी कर्मचारी परेशान और हलाकान है। डीजल, पेट्रोल, खाद्य तेलों की महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। गरीबों की थाली से दाल और सब्जी रूठ गए हैं। शिक्षा,मकान सब कुछ महंगा हो गया है।

सरकार बनते ही वादा पूरा

            मरकाम ने बताया कि इसके विपरीत छत्तीसगढ़ सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने जनता से किए गए वायदों को दस मिनट के अन्दर पूरा करना शुरू कर दिया। किसानों का कर्ज माफी के साथ बिजली बिल हाफ समेत धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये कर दिया। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, नरवा, घुरवा, घरूवा, बारी के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। भूपेश बघेल सरकार तीन साल से लगातार गरीबों के जेब और खाते में पैसे डाल रही है । इसके बरक्श मोदी सरकार जेब में डाका डालकर गरीब किसानों के रूपये खाली कर रही है।

दोस्तों के लिए बनाया आपदा को अवसर

               सभा कोराष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि आपदा में अवसर तलाशने वाली केन्द्र की मोदी सरकार ने डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर 4लाख करोड़ रूपये करोनो काल में ही कमाए। 150 करोड़ का कर्जा माफ अपने व्यापारिक मित्रों का किया। जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल प्रति बैरल 115 से 125 डॉलर था। तब यूपीए सरकार  65 से 72 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल डीजल दे रही थी। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 65 से 72 डालर प्रति बैरल है। पेट्रोल डीजल का दाम 110 से 125 रूपये प्रति लीटर है। सरकार अपने साथियों के लिे जमकर लूट खसोट कर रही है। 

सभा में उपस्थित नेता

           सभा को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, बिल्हा छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने भी संबोधित किया। मंच पर अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्त, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, जन जागरण अभियान के संयोजक महामंत्री पियूष कोसले, युवा कांग्रेस प्रभारी एकता ठाकुर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व विधायक सियाराम कोशिक, ब्लाक अध्यक्ष गीतांजली कौशिक, महिला अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महिला नेत्री अंबालिका साहू, जागेश्वरी वर्मा, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह उपस्थित थे।

close