रायपुर में कांग्रेसियों की पदयात्रा..महंगाई के खिलाफ फूंका बिगुल..पीसीसी प्रमुख समेत पदाधिकारियों ने केन्द्र पर साधा निशाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- रायपुर में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने महंगाई के खिलाफ पदयात्रा कर केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। पदयात्रा में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसियों ने शिरकत किया। पदयात्रा राजीव गांधी भवन से निकली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               शनिवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी भवन से महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओंने पदयात्रा निकालकर महंगाई के खिलाफ बिगुल फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेता मोहन मरकाम समेत सभी दिग्गज ने बताया कि पिछले 70 साल के इतिहास में वर्तमान समय में महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में बृद्धि से जनता हलाकान है। जनसामान्य का जीना दुश्वार हो गया है।

            कांग्रेस नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार की थोपी जा रही महंगाई के विरोध में प्रदेश के सभी कांग्रेस नेता पदयात्रा में शिरकत कर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलन्द कर रहे हैं। प्रदर्शन में  बिलासपुर से पर्यटन मण्डल के नव नियुक्त अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, ज़िला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव ,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,महेश दुबे,अजय श्रीवास्तव,विभोर सिंह,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,देवेंद्र सिंह,धर्मेश साहू,तैय्यब हुसैन,अखिलेश बाजपेयी,विनोद साहू,सुभाष सराफ,शिवा पांडेय,शहज़ादा खान,सूर्यकांत साहू,नानक रेलवानी,शिव यादव,सुहैल अहमद,मनोज पांडेय,जीतू बजाज,मुइम कुरैशी,विष्णु धनकर विनय शुक्ला,अमीन मुगल रिंकू छाबड़ा ने भाग लिया।

close