पत्थलगांव घटना मेडिकल बुलेटिन:रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी,CM भूपेश बघेल ने फोन पर कलेक्टर से पूछा हाल चाल

Shri Mi
4 Min Read

जशपुर।जशपुर जिले के पत्थलगांव में दुर्घटना के बाद 4 मरीजों को स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंध किरोड़ीमल शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में 15 अक्टूबर की रात रेफर किया गया और उन्हें यहां आपातकालीन चिकित्सा में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मरीजों का नाम साहनी राठिया पिता चमरू राठिया उम्र 25 साल और करण सिंह पिता कृपाराम उम्र 30 साल,राजकुमार पिता मोहन सिंह उम्र 15 साल, जनता राम पिता कानन सिंह उम्र 45 साल। सभी निवासी ग्राम भठूरा कछार, जिला जशपुर के हैं।साहिनी राठिया को सिर में चोट पाई गई है और करण सिंह को दाहिने पैर में चोट है। वही राजकुमार को कंधे में चोट आई हैं। यह तीनों मरीज का संबंधित विभाग के चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है तथा वर्तमान में स्थिति स्थिर है। जानकारी मिली है कि चौथा मरीज जनताराम के सिर में अंदरूनी चोट पाए जाने पर न्यूरो सर्जन के द्वारा उपचार के लिए यहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बता दे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में सड़क हादसे में मृतक स्व गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि पत्थलगांव विकासखण्ड में कल लगभग दोपहर 1 बजे के बीच संबलपुर से सिंगरोली जाने वाली कार के चालक ने दुर्गा विर्सजन जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर वाहन चढ़ा दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल में डाल दिया है | इनमें आरोपी बबलू विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी बैढन और दूसरा आरोपी शिशु पाल साहू निवासी बरगवाम सिंघरोली शामिल हैं | साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल और पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कलेक्टर से लगातार फोन से सम्पर्क कर घायल व्यक्तियों का हाल चाल जाना और प्रशासन को हर संभव प्रयास करने को कहा।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन परिजनों के साथ खडी़ है। घायल लोगों का प्रशासन हर सभव सहायता कर रही है | उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गईं हैं साथ ही घायल लोगो का ईलाज से किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन का पूरा अमला घायल को पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। डाक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 घायल मरीजों का ईलाज पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है और 4 घायल मरीजों को रायगढ़ के जिला चिकित्सालय रिफर किया गया।जिला प्रशासन परिजनों के साथ हर दुख के साथ खड़ी है। कलेक्टर ने कहा कि घायल मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देगी | पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले टी आई संतलाल अयाम को लाइन अटैच कर दिया है वही एसआई के. के. साहू को निलंबित कर दिया गया है |

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close