कलेक्टर डॉ.मित्तर ने कहा..पटवारियों के काम-काज की होगी समीक्षा..अधिकारियों से कहा..एक माह में करना होगा सभी प्रकरणों का निराकरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने मंथन सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होने सभी राजस्व अधिकारियों को अभियान चलाकर लंबित राजस्व प्रकरणों को निराकरण करने को कहा। डॉ. मित्तर ने प्रकरण निराकरण के लिए समय सीमा एक माह का दिया।
 
           मंथन सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर मित्तर ने सभी राज्स्व अधिकारियों को एक माह के भीतर सभी लम्बित प्रकरणों को निराकरण करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि नामांतरण, बटवारा  और सीमांकन के लिए लोगों को भटकना न पड़े। राजस्व अधिकारी अनिवार्य रूप से न्यायालय में बैठें। साथ ही  सभी एसडीएम को तहसीलों में अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने को कहा।
       
                कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने बैठक के दौरान अधिकारियों को बताया कि विवादित और अविवादित नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन, बंटवारा, बंदोबस्त त्रुटि वसूली के प्रकरणों की गहन समीक्षा की जाए। दस्तावेज दुरूस्तीकरण करने के भी निर्देश दिए। सभी एसडीएम को तहसील कार्यालयों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने को भी कहा।
 
                  कलेक्टर ने पटवारियों की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। अविवादित नामांतरण के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कही। बंटवारा प्रकरणों के निपटारे के बाद नक्शे को भी दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
 
             कलेक्टर ने कहा कि लोगों की राजस्व से संबंधित समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। भुईंया साफ्टवेयर में प्रविष्टि का कार्य लगातार करें। बैठक में एडीएम बी.एस.उईके, सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद थे।
close