वेतन विसंगति न्याय यात्रा: 11 फरवरी को CM हाउस का घेराव

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। वेतन विसंगति की मांग को लेकर राजधानी के बूढ़ातालाब में आंदोलन कर रहे सहायक शिक्षकों के पंडाल को हटा दिया गया है। पंडाल हटाये जाने से नाराज शिक्षकों में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश भर से आये सहायक शिक्षक संघ 11 फरवरी को पांचों संभाग से सहायक शिक्षक शिक्षक संघ राजधानी में जुटेंगे। यहां पर उनके द्वारा वेतन विसंगति को लेकर वेतन विसंगति पैदल न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सभी सहायक शिक्षक संघ के प्रदर्शनकारियों के द्वारा सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बता दें, मांगों को लेकर शिक्षक नेताओं ने कहा कि इसके पहले भी 4 साल से सहायक शिक्षक संघ ने मांगो को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन कर की रैली निकाली। शिक्षा मंत्री ने भी केवल आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने भी केवल आश्वासन दिया। लेकिन आश्वासन के अलावा कभी कोई आदेश जारी नहीं किया। नाराज होकर सहायक शिक्षक संघ मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close