कर्ज चुकाने..भतीजा को दिया मौत..60 हजार रूपए लेकर फरार..पुलिस ने आरोपी चाचा को बिलासपुर में धर दबोचा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पचपेड़ी पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मृतक का चाचा है। कर्ज का शिकार आरोपी ने रूपयों के लालच में भतीजे को मौत के घाट उतारा। हत्या के बाद आरोपी बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। मुखबीर की सूचना पर  आरोपी को बिलासपुर में पकड़ा गया। आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। गिऱप्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया है। आरोपी का नाम रामलाल पटेल है।
 
                       पचपेढ़ी पुलिस के अनुसार ग्राम बसंतपुर सरपंच ने बताया कि बोधी राम पटेल अपने परिवार के साथ  बाहर कमाने खाने लखनऊ गया है। बोधी का लड़का लखन पटेल 2 महीने पहले ही घर लौटा था। मकान के बाहर ताला लगा हुआ है। अन्दर से गंदी बदबू आ रही है। सूचना पर मौके पर पहुचकर सरपंच और ग्रामीणों की उपस्थिति में घर का बंद ताला तोड़ा गया। घर अन्दर पाया गया कि एक व्यक्ति की तीन-चार दिन पुरानी सड़ी गड़ी लाख पड़ी है। 
 
                     लोगों ने बताया कि शव लखन पटेल की है। जांच कार्यवाही में पाया गया कि लखन पटेल की हत्या हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,201  का अपराध दर्ज किया।इसी दौरान  जानकारी मिली कि घटना के बाद से मृतक का सगा चाचा फरार है।
 
             संदंही की पतासाजी तेज की गयी।  संदेही का मोबाइल लोकेशन कभी मुंबई. तो कभी बेंगलुरु पाया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि संदेही चाचा को बिलासपुर में देखा गया है। सूचना के बाद तत्काल तत्काल घेराबन्दी कर संदेही को गुरुनानक चौक के पास पकड़ा गया। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। सख्ती के बाद सच बताना शुरू किया। 
 
           पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ जुआ खेलता था। जिसके चलते उस भारी भरकम कर्ज हो गया। इसी  बीच मृतक के पास 60000 देखने के बाद लालच से भर गया। रणनीति तैयार कर भतीजा को उसी के घर में 10 सितम्बर 2022 की रात्रि शराब पिलाया। घर के अंदर रखे लोहे का घन से मृतक के गले पर दो बार हमला किया। हत्या के बाद शव को दूसरे कमरे में ले  गया। इसके बाद घर में बाहर से ताला बंद कर चाबी को छुपा दिया। मृतक का 60000 रूपए लेकर भाग गया।
 
                 40000 को घूमने फिरने में खर्च कर दिया। आरोपी के कब्जे से नगद 20000 जब्त किया गया। आरोपी के निशानदेही पर लोहे का घन और ताला की चाभी को बरामद किया गया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
close