पीसीसी अध्यक्ष का फरमान..दिसम्बर तक पूरा करें बूथ गठन..जनवरी तक पेश करें रिपोर्ट..दें जानकारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर—प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण  ब्लॉक अध्यक्षों की बूथ गठन को लेकर बैठक हुई। बैठक का आयोजन कोटा में सुबह 10 बजे किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने शिरकत किया।
 
          प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में कोटा में जिला कांग्रेस ग्रामीण ब्लाक अध्यक्षों की बैछक  हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के अलावा सभी ब्लॉक अध्यक्ष बूथ इकाई गठन को लेकर चर्चा हुई। बैटक में समन्वयक प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष और जिले के संगठन प्रभारी चुन्नीलाल साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मुंगेली आत्मा सिंह क्षत्रीय जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने शिरकत किया। अर्जुन तिवारी, चुन्नीलाल साहू, आत्मा सिंह क्षत्रीय ने बूथ गठन को लेकर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से दिए गए निर्देशों को सबके सामने रखा। बूथ गठन समिति के निर्देशों को ब्लॉक अध्यक्षों को पालन करने के लिए कहा गया।
 
            नेताओं ने दिसंबर तक समय सीमा तय करते हुए अपने-अपने ब्लॉक में वरिष्ठ नेताओं से समन्वय बनाकर  बूथ गठन कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि संगठन में ब्लॉक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रत्येक विधानसभा के लिए बूथ गठन को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। 
 
              बूथ में जाकर बूथ के कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर ही बूथ इकाई का गठन किया जाना है। बूथ गठन के बाद सेक्टर और जोन इकाइयों का गठन किया जाएगा। मोहन मरकाम ने स्पष्ट किया कि जो ब्लॉक अध्यक्ष इस काम को नहीं कर सकते हैं उन्हें अभी ही स्पष्ट करना होगा। बूथ गठन के काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
                 जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भी संगठन से भेजे गए निर्देशों को सबके सामने रखा। केशरवानी ने कहा सभी लोग निर्देशों का पान गंभीरता से करेंगे। जनवरी तक पीसीसी के सामने रिपोर्ट पेश कर दिय जाएगा।
 
       बिलासपुर जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक चुन्नीलाल साहू, अर्जुन तिवारी और आत्मा सिंह क्षत्रीय ने भी अपनी बातें कहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, पूर्व विधायक दिलीप सिंह लहरिया बैठक को संबोधित किया। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मस्तूरी, बिल्हा, सीपत, बेलतरा, रतनपुर, कोटा, तखतपुर, तिफरा, सकरी सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों से वन टू वन बातचीत की।
 
              बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कवर्धा जिले के दौरे पर रवाना हो गए।
 मोहन मरकाम ने विधि विभाग को किया रिचार्ज..बताया..कमजोर वर्गों को मुफ्त दें कानूनी सलाह
 
 
close