होर्डिंग्स से PCC अध्यक्ष का चेहरा गायब..3 कांग्रेसियों को कारण बताओ नोटिस..3 दिन में देना होगा जवाब..होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई..?

बिलासपुर—जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी के तीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि तीनो व्यक्ति जिला कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी की हैसीयत रखते हैं। 20 अक्टूबर को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के प्रवास के दौरान पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का हार्डिंग्स से चेहरा गायब पाया गया। ऐसा किया जाना दिशा निर्देशों का उल्लंघन है। अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। तीनों को भेजे गए नोटिस में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के आदेश पर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने कांग्रेस पदाधिकारी संयुक्त महामंत्री बण्टी रवान, राजवर्धन सिंह और फारूख खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि 20 नवम्बर को शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी पी. एल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया,सह प्रभारी, सासद सप्तगिरी शंकर उल्का ने शिरकत किया।