गोलीकाण्ड में घायल संचालक से मिले PCC उपाध्यक्ष-घटना को लेकर गृहमंत्री से चर्चा-ताम्रध्वज ने कहा..होगा एक्शन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- 25 रजनवरी की शाम नेचर सिटी स्थित ज्वेलर्स दुकान में हुई लूटपाट और गोलीकांड में घायल आलोक सोनी को देखने पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव अपोलो पहुंचे। इस दौरान मेयर रामशरण यादव जिला अध्यक्ष प्रमदो नायक, सभापति शेख नजरूद्दीन भी मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने आलोक सोनी से मुलाकात कर हरसंभव न्याय का भरोसा दिया। इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने मोबाइल पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से बातचीत कर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी भी दी।
 
               26 जनवरी की शाम प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस नेता गोलीकाण्ड में जख्मी आलोक सोनी को देखने अपोलो अस्पताल पहुंचे। इस दौरान महापौर, जिला अध्यक्ष  शहर,निगम सभापति और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने आलोक सोनी को न्याय का भरोसा दिलाया। कांग्रेस नेताओं ने आलोक सोनी के परिजनों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति की जानकारी को साझा किया।
 
             अटल श्रीवास्तव ने आईसीयू में भर्ती घायल आलोक सोनी से मुलाकात कर घटना के बारे में बातचीत की । इसके बाद अपोलो डॉक्टरों से भी आलोक के स्वास्थ को लेकर चर्चा हुई। अटल ने समुचित इलाज करने का निर्देश दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने घटना को लेकर मोबाइल पर ही  प्रदेश गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जानकारी दी। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। 
 
        गृहमंत्री से अटल ने निवेदन किया कि व्यापारियों को विशेष कर  ज्वेलरी व्यापार को पुलिस सुरक्षआ की सख्त जरूरत है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। गृहमंत्री ने पूरी बातों को ध्यान से सुना। उन्होने बताया कि घटना की जानकारी जिला पुलिस से प्राप्त हुई है। डीजीपी को  कार्रवाई के लिए आदेशित किया है। 
 
                   गृहमंत्री से बातचीत के बाद अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक  रतनलाल डांगी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से भी ज्वेलरी व्यापार की सुरक्षा समेत अपराधियों को जल्द से जल्द कड़ने की बात कही। इस दौरान अटल ने कहा कि ऐसी घटनाएं बिलासपुर के लिए ठीक नहीं है।  व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने का काम शासन का  है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि अपराधी जल्द से जल्द पकड़ लिए जाएंगे। इस दौारन अटल श्रीवास्तव  ने  बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की। साथ ही युवा पीढ़ी को  अपराध से दूरी बनाकर रखने को कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close