पीसीसी उपाध्यक्ष ने थपथपायी पुलिस की पीठ..आलोक को बताया साहसी.. कहा जनता को रहना होगा जागरूक

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर– नेचर सिटी सकरी थाना स्थित सतीश्री ज्वैतरी दुकान में डकैती को लेकर धावा बोलने वाले आरोपियों के पकड़े जाने पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जाहिर की है।  प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव  और जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने पुलिस प्रशासन को बधाई दी है।
 
               अटल श्रीवास्तव और प्रमोद नायक ने कहा कि सतिश्री ज्वेलर्स  में 25 जनवरी को दिनदहाड़े लूट और गोली कांड की घटना हुई। अपराधियो तक पहुंचना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी । पुलिस प्रशासन  की तत्परता  और बिलासपुर एस पी प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ,के कुशल दिशा– निर्देशन के अलावा सँकरी टी आई सागर पाठक के प्रयास और मेहनत से लूट और गोली कांड के अभियुक्तों को 5 दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
                    अटल और प्रमोद ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों में तीन झारखण्ड और दो बिलासपुर के रहने वाले है। पुलिस प्रशासन की जितनी तारीफ की जाए कम है। पुलिस अधिकारियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक बार फिर अपराधियो को  कड़ा सन्देश दिया है। और बिलासपुर में अमन शांति स्थापित किया है।
 
           अटल ने कहा कि आम जनता को भी सजग और सावधानी बरतने की जरूरत है। जैसे जैसे आधुनिक संसाधन में वृद्धि हो रही है अपराधी भी उसका उपयोग अपराध में दक्ष हो रहे हैं। सतिश्री ज्वेलर्स के संचालक ने भी वीरता का परिचय देकर अपनी जान को जोखिम डालते लूट की तीव्रता को कम किया है। आलोक सोनी का साहस काबिले तारीफ है ।
TAGGED:
close