पीसीसी उपाध्यक्ष ने कहा..15 साल तक नहीं गया सिंचाई व्यवस्था पर ध्यान.. भूपेश बघेल ने दिया किसानों को तोहफा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,congress,bilaspur,news,atal shriwasvata,भाजपा सांसद,छत्तीसगढ़ राज्य, बिलासपुर जिले,

बिलासपुर—-प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने साढ़े तीन हजार से अधिक कृषि पम्पो को स्थायी विद्युत कनेक्शन दिए जाने ने की घोषणा का स्वागत किया है। अटल श्रीवास्तव ने बताया कि किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा कर भूमिपुत्रों को उनका अधिकार दिया है। इस घोषणा से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर साबित किया कि सरकार की प्रथमिकता में गांव गरीब और किसान सबसे ऊपर हैं। अटल श्रीवास्तव ने बतया कि  प्रदेश के अनेक किसानों की मांग को राज्यसभा संसद छाया वर्मा ने मुख्यमंत्री से किसानों के हित में प्रदेश भर में कृषि पम्पो के स्थायी कनेक्शन करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने सहृदयता पूर्वक अनुरोध को स्वीकार किया। 

                    अटल ने पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पन्द्रह साल शासन करने के बाद भी एक भी बड़ी सिंचाई परियोजना की तरफ ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते प्रदेश के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जिसका सीधा प्रभाव प्रदेश की खेती और किसानी पड़ा है। यही कारण है कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा नही बढ़ा। सिंचाई पम्पो के लिए किसानों को भटकनने के लिे मजबूर होना पड़ा है।

             

Share This Article
close