पीसीसी उपाध्यक्ष ने आंदोलन का किया समर्थन.. साथ में 51 हजार का सहयोग ..कहा..संत की आत्महत्या से देश दुखी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने केन्द्र सरकार को संवेदनहीन बताया। अटल ने कहा कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन के बीच संत की आत्महत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर किसानों के बीच भयंकर आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। किसानों ने संकल्प लिया है कि जब तक किसान विरोधी बिल को संवेदनहीन सरकार वापस नहीं लेती है। तब तक किसानों का आंदोलन चलता रहेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          कांग्रेस भवन में आयोजित जन सम्मान कार्यक्रम को अटल ने संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बताया कि देश के किसानों ने केन्द्र सरकार के कृषि बिल का विरोध किया है। किसान बिल वापस किए जाने को लेकर धरना पर बैठे है। लेकिन तानाशाह केन्द्र सरकार के कान पर जू नहीं रेंग रहा है। उन्हें यह खबर सुनकर धक्का पहुंचा है कि आंदोलन के बीच संत रामसिंह ने गोली चलाकर आत्महत्या कर लिया है। इस घटना के बाद देश को गहरा धक्का लगा है।

                       अटल श्रीुास्तव ने सम्मान कार्यक्रम को अपने संबोधन  में बताया कि केन्द्र सरकार अन्धी गूंगी और बहरी है। सरकार किसानों की भावनाओं को समझने को तैयार नहीं है। इस दौरान अटल ने एलान किया कि इस साल उन्हे धान बिक्री के बाद बोनस में 51 हजार का फायदा होगा। इस राशि को किसानों के आंदोलन को समर्पित करता हूं।

          अपने भावुक भाषण में अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी किसानों को 25000 रूपए धान का समर्थन मू्ल्य दे रही है। किसानों से निवेदन है कि किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी तरफ से एक एक बोरा धान मुख्यमंत्री के माध्यम से किसानों को समर्पित करें। श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। दूसरी तरफ संवेदनहीन केन्द्र सरकार किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है। यही अन्तर कांग्रेस और भाजपा में है। 

              सम्मान समारोह में अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे डॉ.रमन सिंह पर भी निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस महामंत्री राकेश सिंह ने भी किसान आंदोलन के समर्थन में 11 हजार रूपए का दान दिया।

शोभायात्रा का भव्य स्वागत

पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने सतनाम शोभायात्रा का स्वागत किया। पोस्ट आफिस चक में अटल समेत शेख नजरूद्दीन,  प्रमोद नायक, अभयनारायण राय, धर्मेश शर्मा, पंचराम सूर्यवंशी, देवेन्द्र सिंह बाटू, राकेश सिंह, अरविन्द शुक्ला, विनोद कछवाहा, अजय शर्मा, दिलीप कक्कड़, ऋषि पाण्डेय और सुभाष सिंह के साथ जावेद मेमन ने समाज के प्रमुखों को माला पहनाया। अटल ने बाबा के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाएं जाने की बात कही।

                 इस दौरान अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ऋषि संत मुनी समाज के अनमोल धरोहर होते है। इन धरोहनों में बाबा गुरूघासीदास का अहम स्थान है। जीवन भर उन्होने ईश्वर की भक्ति में डूबकर सत्य अंहिसा का पालन किया। समाज को सादगी के साथ सबसे प्यार का संदेश दिया। उन्होने बताया कि आत्मा का मिलन ही मानवता की सच्ची सेवा है। इसलिए हमे ना केवल मानव बल्कि ईश्वर के सभी जीवों से प्यार करना चाहिए।

कांग्रेस भवन में मनाई जाएगी बाबा की जयंति

          कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस भवन में 18 दिसम्बर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 18 दिसम्बर को पूज्य संत बाबा घासीदास की जयंति है। ऋषि पाण्डेय प्रेस नोट जारी कर बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस समेत पार्टी के सभी विंग नेताओं की विशेष मौजूदगी रहेगी।

TAGGED:
close