शांति समिति की बैठकःशामिल हुए जनप्रतिनिधि..पुलिस अधिकारियों ने समझाया..क्यों होगी सख्त कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- होलिका उत्सव के मद्देनजर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने की बात कही। साथ ही गलत गतिविधियों में शामिल होकर रंग में भंग करने वालों पर पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिए। शांति समिति की बैठक में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
 
                     एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में सभी थानों में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की बात हुई। उमेश ने बताया कि थाना सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के वार्ड पार्षद के अलावा स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी शीतल सिदार ने बैठक के उद्देश्यों को सबके सामने रखा। होली के साथ शब -ए-बारात , मसीह समाज का पाम संडे त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाए जाने का निर्देश दिया। 
 
            एडिश्नल एसपी ने बताया कि शांति समिति की बैठक सरकंडा, सकरी, सिविल लाइन, तोरवा, चकरभाठा, में थाना प्रभारियों ने उपस्थित लोगों के सामने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के कुछ बिन्दुओ को रखा।
      
          सभी शांति बैठकों में थाना प्रभारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने बिंदुवावार जानकारी दी। बैठक में थाना प्रभारियों ने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने की जरूरत है। लोगों को त्योहार के दौरान मास्क उपयोग के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर का उपयोग किए जाने की जानकारी दी गयी।
 
        शांति समिति बैठक में बताया गया कि गुलाल खेलते समय डीजे बॉक्स को समय से बंद करना होगा। अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस की नजर रहेगी। छेड़छाड़ और उपद्रव करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। होलिका दहन का आयोजन भीड़ भाड़ स्थान से दूर सुरक्षित जगह पर होना चाहिए। 
     
            शब -ए- बारात के नमाज में सुरक्षा प्रदान किया जाएगा। रात्रि 11 बजे से लगातार पेट्रोलिंग कार्रवाई होगी। क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। दोपहिया वाहन से तीन सवारी करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। 
close