वित्त मंत्रालय के इस अजीब ट्वीट पर लोगो ने पूछा-क्या फिर होगी नोटबन्दी

Shri Mi
2 Min Read

749_102017050647सीजीवाल।भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कुछ ऐसे ट्वीट किए, जिनको देखकर लोग पूछने लगे कि क्या फिर नोटबंदी होने वाली है। मंत्रालय की तरफ से इन ट्वीट पर लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए हैं। मिनिस्ट्री के ट्विटर हैंडल से हुए ये इन ट्वीट से कुछ समझ पाना तो मुश्किल है, लेकिन लोगों ने इसका अपने हिसाब से मतलब जरूर निकाल लिया। दरअसल फाइनेंस मिनिस्ट्री के ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किए गए हैं। इसमें एक ट्वीट में सिर्फ ‘ESS’ लिखा हुआ है। जिसका कोई मतलब नहीं निकलता। दूसरे ट्वीट में एक वाक्य लिखा गया है, लेकिन यह भी समझ के बाहर है। यह वाक्य है, ‘ Sawa we h we s see see.’

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             इन दोनों ट्वीट पर लोगों ने जमकर ट्वीट किया है। एक यूजर ने पूछा है कि क्या फिर से नोटबंदी होने वाली है। एक ने लिखा है कि फाइनेंस मिनिस्ट्री शर्मा क्यों रही है। कुछ यूजर ने इसे देश के लुढ़कते जीडीपी ग्रोथ से जोड़ा है। इसमें एक यूजर ने लिखा है, ‘ देश की जीडीपी की विकास दर एक शब्द में समझाने के लिए धन्यवाद, Ess.’ कुछ यूजर्स ने फाइनेंस मिनिस्ट्री के इन शब्दों को समझाने की भी कोशिश की है। इसमें उन्होंने ‘ESS’ को सेस करार दिया है। कुछ ने इसे गानों की पंक्तियों से इस ट्वीट को समझाया है।

cfa_index_1_jpg

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close