रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय गांधी मैदान से तिरंगा पदयात्रा का जुलूस निकाला गया जो चांदनी चौक भारत माता मंदिर में आने के बाद आम सभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहां की-आज का दिन ऐतिहासिक है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज पूरा रामानुजगंज के प्रत्येक नौजवान, नागरिक ने आज अपने हाथ में तिरंगा लेकर रामनुजगंज को तिरंगामय बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष 15 अगस्त को पूरे हो रहे हैं। लेकिन यह आजादी यूं ही नहीं मिली है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
उक्त कार्यक्रम में एसडीएम गौतम सिंह तहसीलदार विनीत सिंह सीएमओ दीपक एक्का विधायक बृहस्पति सिंह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु गुप्ता उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता पार्षदों में श्रीमती ललिता कश्यप विजय रावत अशोक जायसवाल मुकेश जयसवाल राजनाथ विश्वकर्मा राजेश सोनी,आर.के पटेल सुभाष जायसवाल बालकेश प्रजापति प्रमोद कश्यप विकास दुबे अनूप कश्यप पवन गुप्ता सहित निर्वाचित एवं मनोनीत जनप्रतिनिधियों के साथ नगर की पुरुषों एवं महिलाओं एवंम युवा साथियों ने अपनी सहभागिता निभाई।