
कोल्लम जिले से बीनू एम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अग्निवीर की भर्ती का फर्जी रैकेट चलाने का आरोप है। व्यक्ति पूर्व सैनिक है। उसने भारतीय सेना के नाम पर केरल के 25 से 30 लोगों से करीब तीस लाख रुपये लिए। आगे की जांच जारी है। त्रिवेंद्रम के पनगोडे सैन्य स्टेशन की मिलिट्री इंटेलीजेंस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।