पेट्रोल पम्प का किया जाएगा घेराव..कांग्रेस नेता करेंगे प्रदर्शन..महंगाई के खिलाफ फूकेंगे विगुल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- कांग्रेस नेताओं ने एलान किया है कि पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि और महंगाई के खिलाफ जिले के कुल21 पेट्रोल पम्प के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पीसीसी के निर्देश पर धरना प्रदर्शन 11 जून को सुबह दस बजे से शुरू होकर एक बजे तक किया जाएगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ पेट्रोल पंपों के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पेट्रोलियम पदार्थों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदेश स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के समस्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारी पेट्रोल पंपों के सामने 11 जून को सुबह 10 से दोपहर एक बजे धरना प्रदर्शन करेंगे।

               अभय ने बताया विरोध प्रदर्शन प्रतीकात्मक होगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी स्थानीय विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, पूर्व विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारियों के अलावा समस्त अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

                                 प्रदर्शन के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष, ग्रामीण, शहर पेट्रोल पंप के अनुसार पदाधिकारियों को निर्देशित करेंगे। 21 पेट्रोल पंप पर कौन पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करेगा।

close