फड़ पर धावा..तीन जुआरी गिरफ्तार,सवा लाख रूपए जब्त..पकड़ में आया बलात्कार का आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जुआरियों के फड़ पर धावा बोला है। मौके पर लाखों रूपए के साथ ताश पत्ती को जब्त किया गया। मौके पर मौजूद तीन जुआरियों को धर दबोचा है।पकडे गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट 13 के तहत कार्रवाई की गयी है। 
 
               चकरभाठा पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि छतौना रोड स्थित इंदू इमेजिका में फड़ पर दाव लगाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मनोज नायक की अगुवाई में पुलिस टीम ने धावा बोला। घेराबन्दी कर तीन जुआरियों को मौके पर धर दबोचा गया। मौके पर ताश पत्ती के अलावा एक लाख 24 हजार रूपयों को जब्त किया गया। तीनों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
 
पकडे गए जुआरियों का नाम
1) रवि सिंह ठाकुर पिता राजकुमार उम्र 40 वर्ष ग्राम तेलसरा चकरभाठा
2) सुखदेव पिता जीवन लाल उम्र 40 वर्ष ग्राम रहंगी चकरभाठा
3) राजू खान उर्फ पिता हाफिज उर्फ अब्दुल अहमद उम्र 43 वर्ष पनिकापारा सरगॉव
 
                       जुआरियों की धर पकड़ कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज नायक के अलावा आशीष वर्मा, सतीश भारद्वाज, त्रिलोक सिंह, अर्जुन जांगड़े का अहम और विशेष योगदान रहा।
 
बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
 
 चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से पहले पीड़िता ने थाना पहुंचकर बताया कि 16 फरवरी को अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान जोगीपुर रहंगी निवासी आरोपी हीरालाल ध्रुव घर में घुसा। और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया।
 
                      पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया। पुलिस ने आरोपी हीरालाल ध्रुव को 376 के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close