PHOTO-जब बच्चे के हाथ भौंरा देख, चलाने से खुद को रोक न सके CM भूपेश…बोले-बचपन की यादे ताजा हो गई

Shri Mi
2 Min Read

दुर्ग-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के अंतर्गत पाटन क्षेत्र में भ्रमण के दौरान धान खरीदी केंद्र सेलूद के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने यहां धान बेचने आये किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि धान में मौसम की वजह से थोड़ी नमी आ गई है। किसानों ने बताया कि अभी-अभी सभी किसानों के धान की तौलाई हुई। सभी धान खरीदी से पूरी तरह संतुष्ट हैं। जिस तिथि पर टोकन जारी हुए, उसी तिथि में खरीदी हुई। सभी किसान इस बार खरीदी से संतुष्ट हैं। उन्होंने हमालों से भी बातचीत की। हमालों ने बताया कि वो कोंडागांव से आये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इसी तरह की व्यवस्था आगे भी रखें। किसानों को इंतजार न करना पड़े, समय पर खरीदी हो जाये। अधिकारी धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी करते रहे। मुख्यमंत्री ने धान की गुणवत्ता भी परखी तथा किसानों से इस संबंध में बातचीत भी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी केंद्र में एक बच्चे को अपने परिजन के साथ देखा, जिसके हाथ में एक भौंरा था। मुख्यमंत्री उसकी मासूमियत देखकर अपने को रोक नहीं पाए और उससे पूछा कि क्या मुझे भी अपना भौंरा चलाने दोगे? बच्चे ने खुशी से भौंरा दे दिया। फिर मुख्यमंत्री ने खुशी-खुशी भौंरा चलाया और बच्चे की पीठ थप-थपाकर कहा आज अचानक भौंरा चलाने का मौका पाकर मेरे बचपन की याद ताजा हो आयी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close